Let’s travel together.

ब्लाक शिक्षा अधिकारी,संकुल प्राचार्य ईंटखेड़ी,प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल उमरई बेहरा निलंबित

0 481

जिला शिक्षा अधिकारी एम एल राठौरिया को नोटिस जारी

27 आदिवासी बच्चों को शिक्षा विभाग की लापरवाही से परीक्षा से बंचित होने का मामला

कलेक्टर श्री अरविंद दुबे आईएएस

ब्लाक शिक्षा अधिकारी,संकुल प्राचार्य ईंटखेड़ी,प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल उमरई बेहरा निलंबित

रायसेन।27 आदिवासी बच्चो के बोर्ड परीक्षा में शामिल न होने के मामले में कलेक्टर अरविंद दुबे ने जिला शिक्षा अधिकारी एम एल राठौरिया को नोटिस जारी किया है। वही कलेक्टर अरविंद दुबे ने एम शाह ब्लाक शिक्षा अधिकारी, आर एस अहिरवार संकुल प्राचार्य ईंटखेड़ी और डी डी उइके प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल उमरई बेहरा को निलंवित कर दिया है।

एम एल राठौरिया जिला शिक्षा अधिकारी

इस मामले को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने भी गंभीरता से लिया है। साथ ही भोजपुर क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुरेंद्र पटवा ने पत्र लिखकर नाराजी जाहिर की थी।

सुरेन्द्र पटवा विधायक भोजपुर

27 आदिवासी बच्चों को शिक्षा विभाग की लापरवाही से परीक्षा से बंचित होने का मामला MPTODAY ने प्रमुखता से उठाया था ।

इस पर कलेक्टर श्री अरविंद दुवे ने शिक्षा सचिव और उच्चाधिकारियो से बातचीत कर इन बच्चो के प्रवेशपत्र जारी कराकर परीक्षा में बैठाया जिससे उनका पूरा एक साल बर्बाद होने से बच पाया।

मामले को शिक्षा मंत्री श्री परमार ने भी गंभीरता से लिया और DEO श्री राठौरिया,BEO अहिरवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811