Let’s travel together.

रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर है बरकरार

104

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ होली के खास मौके पर रिलीज हुई थी, जिसके तीन दिन बाद भी फिल्म का चार्म बना हुआ है। इस फिल्म में नए जमाने की लव स्टोरी दिखाई गई है, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। अब फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है। तीसरे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है और करोड़ों में कमाई की है।

तीसरे दिन करोड़ों में हुई कमाई

लव रंजन के डायरेक्शन में बनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन जारी है। श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। कमाई की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 15.73 करोड़ रुपए की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी कमी आई फिर भी फिल्म 10.34 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया। अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में तरण आदर्श ने लिखा, ‘#TuJhoothiMainMakkaar नेशनल चेन में ऊपर है, लेकिन तीसरे दिन बड़े स्केल पर सर्किट में नीचे है… स्ट्रॉन्ग वीकेंड के लिए मुंबई, महाराष्ट्र के साथ-साथ शनिवार-रविवार को मास पॉकेट के साथ बोर्ड पर आने की जरूरत है। फिल्म का बुधवार को टोटल कलेक्शन 15.73 करोड़, वहीं गुरुवार को 10.34 करोड़ और तीसरे दिन यानी शुक्रवार को 10.52 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 36.59 करोड़ रुपए हो गया है।’

वीकेंड पर बढ़ सकती है फिल्म की कमाई

‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई वीकेंड पर बढ़ने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। मेकर्स वीकेंड पर ज्यादा ऑडियंस के आने की उम्मीद कर रहे हैं। श्रद्धा और रणबीर की जोड़ी को पहली बार पर्दे पर देखकर दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं।

इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी TJMM

बता दें कि पिछले साल रणबीर की दो फिल्में रिलीज हुई शमशेरा और ब्रह्मास्त्र। शमशेरा जहां बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी वहीं ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन 36 करोड़ का कलेक्शन किया था। तू झूठी मैं मक्कार इसके रिकॉर्ड को तो नहीं तोड़ पाई, पर ओपनिंग डे का कलेक्शन देख रणबीर कपूर ने जरूर राहत की सांस ली होगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811