Let’s travel together.

दो युवकों की अशोकनगर की नदी में डूबने से मौत

88

अशोकनगर ।  होली के दिन बुधवार की शाम को ललितपुर से चंदेरी पिकनिक मनाने के लिए आए दो युवकों की बेतवा नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव गुरुवार को मिले। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ललितपुर के चौबियाना मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय रूपकिशोर सोनी और 38 वर्षीय प्रशांत सोनी अपने पांच अन्य मित्रों के साथ होली के मौके पर चंदेरी आए थे। बताया जाता है कि रूपकिशोर और प्रशांत बेतवा नदी के राजघाट पुल पर ही रुक गए और मित्रों को आधा घंटे बाद चंदेरी पहुंचने की बात कही, लेकिन दोनों ही मित्र करीब एक घंटा से भी अधिक समय होने पर चंदेरी नहीं पहुंचे। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे एक युवक का शव पुल से 100 मीटर दूर तथा दूसरे युवक का शव दो घंटे बाद पुल से 500 मीटर दूर मिला। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811