Let’s travel together.

सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास पर किया होलिका दहन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना

95

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर होली पूजन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में अपनी धर्मपत्नी सुनीता गहलोत के साथ आरती कर होली पूजन किया। उसके बाद उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया।

होलिका दहन के दौरान राजस्थान पुलिस की चार आरएसी बटालियन के जवानों तथा राजस्थानी लोक कलाकारों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।

सीएम गहलोत ने कलाकारों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर अनेक गणमान्यजन और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी सपरिवार उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811