Let’s travel together.

गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड में 52वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का  हुआ समापन

0 201

 

सुरेन्द्र जैन रायपुर

गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड सिलतरा में  52वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस भव्यता के साथ मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विवेक चेलकर, सहायक-संचालक (औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग, छ.ग.शासन) रायपुर रहे। श्री अभिषेक अग्रवाल (निदेशक), श्री विवेक अग्रवाल (सी.ओ.ओ. एवं चेयरमैन सुरक्षा समिति) एवं अन्य विभागाध्यक्ष मंचस्थ रहे।

26 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक चले राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसमें विजेताओं एवं प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणी में पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री विवेक अग्रवाल (सी.ओ.ओ. एवं चेयरमैन सुरक्षा समिति) ने सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए सुरक्षा को अपने संस्कार में लाने की बात कहीं और बताया कि शून्य हानि (Zero Harm) थीम का लक्ष्य केवल सुरक्षा को संस्कार में लाकर ही प्राप्त किया जा सकता है और कहा कि हम सबको शून्य दुर्घटना से आगे बढ़कर शून्य हानि लक्ष्य को प्राप्त करना है।

श्री अभिषेक अग्रवाल (कार्यकारी निदेशक) ने ‘शून्य हानि’ के लक्ष्य के अनुरूप कार्यस्थल और कार्यव्यवहार में सुरक्षा को अपनाने की दिशा में जोर देते हुए, कहा कि इसके लिए प्रत्येक कर्मचारी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर, कार्यस्थल पर किसी भी असुरक्षित गतिविधि को रोकने में अपना योगदान करें। हमारा लक्ष्य सभी कर्मचारियों, व्यापार भागीदारों और आगंतुकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाना है।

श्री विवेक चेलकर, (सहायक संचालक – औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन) ने कहा कि प्रत्येक सहकर्मी एक सुरक्षा अधिकारी की तरह अपनी भूमिका निभाए, तभी हम ‘शून्य हानि’ के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के क्षेत्र में गोदावरी पावर एंड इस्पात के कार्यों के साथ ही साथ सुरक्षा सप्ताह के आयोजन के लिये गोदावरी पावर एंड इस्पात के सुरक्षा विभाग की सराहना की।

कार्यक्रम में मंच का संचालन श्री रितेश चंद्रवंशी (प्रबंधक – सिस्टम इंप्रूवमेंट) और श्री ईशान ताम्रकार (सहायक प्रबंधक-सेफ्टी) द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811