नगर परिषद अध्यक्ष ने वृक्षारोपण करने का दिया संदेश
यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
नगर परिषद बरेली के उद्यान में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया गया।
आपको बता दें कि आज जंबूरी मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया जा रहा है जिसका सीधा प्रसारण भी नगर परिषद बरेली में देखा गया एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के

जन्मदिन के अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ,नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, नगर परिषद सीएमओ सहित नगर के वार्डो के पार्षदों के द्वारा नगर परिषद उद्यान में मंत्रोच्चारण के साथ वृक्षारोपण कर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत का जन्मदिन मनाया एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई दी एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं पार्षद गणों ने नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत को चंदन लगाकर पुष्पमाला पहना कर जन्मदिन की बधाइयां दी एवं क्षेत्र के नागरिकों से वृक्षारोपण करने की अपील की गई।