मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर शुक्रवार रात 7:बजे आईसर ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमे दो मोटरसाइल सवार घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल से विदिशा जा रहे रितिक मालवीय और यश को भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बेरखेड़ी चौराहा लामा खेड़ा मोड पर आईसर ट्रक क्रमांक एमपी 40 जी ए 1426ने मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 40 जेड ए 56 21 को जोरदार टक्कर मार दी जिससे रितिक मालवीय उम्र 22 वर्ष और यश को गंभीर चोट आई दोनों को 108 एंबुलेंस से विदिशा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां कीजिए ऋतिक मालवीय की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि यस का इलाज चल रहा है पुलिस ने इस ट्रक को कब्जे में कर कार्रवाई शुरू कर दी है