Let’s travel together.

होली पर 30 साल बाद शनि-गुरु का अद्भुत संयोग

0 100

इस साल होलिका दहन 7 मार्च को होगा. जबकि रंग वाली होली 8 मार्च को खेली जाएगी. ज्योतिषियों की मानें तो इस साल होली का त्योहार ज्यादा खास रहने वाला है. दरअसल, होली के मौके पर शनि 30 साल बाद स्वराशि कुंभ और 12 साल बाद देव गुरु बृहस्पति स्वराशि मीन में विराजमान रहने वाले हैं.

होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस साल होलिका दहन 7 मार्च को होगा. जबकि रंगों वाली होली 8 मार्च को खेली जाएगी. ज्योतिषियों की मानें तो इस साल होली का त्योहार ज्यादा खास रहने वाला है. दरअसल, होली के मौके पर शनि 30 साल बाद स्वराशि कुंभ और 12 साल बाद देव गुरु बृहस्पति स्वराशि मीन में विराजमान रहने वाले हैं. इसके अलावा, कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बना रहेगा. कुंभ राशि में शनि, सूर्य और बुध त्रिग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं. होली पर ग्रहों की ऐसी स्थिति पूरे 30 वर्ष बाद बन रही है. आइए जानते हैं कि ये दुर्लभ संयोग किन राशियों की किस्मत चमकाने वाला है.

वृष राशि- होली के मौके पर बन रहे ये शुभ योग वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ दे सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है. नौकरी में अवसर के योग बनते दिखाई दे रहे हैं.  कारोबार से जुड़े लोगों को भी मुनाफा होगा. जो लोग काफी समय से निवेश करने के बारे में सोच रहे थे, उनके लिए भी समय अनुकूल है. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना बन रही है. मान सम्मान में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि– मिथुन राशि के जातकों का भाग्योदय होगा. आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, निश्चित ही सफल होंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है. विदेश में रहने या नौकरी करने का सपना भी सच हो सकता है. जो लोग बिजनेस करते हैं, वे अपने कार्य क्षेत्र का विस्तार कर सकते हैं. आर्थिक मोर्चे पर लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं. इस समय में आपका मन पूजा पाठ में लगेगा. ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी. दान-पुण्य के कार्य करने से अधिक लाभ मिलेगा.

वृश्चिक राशि– शनि, सूर्य और बुध का त्रिग्रही योग आपको वाहन और भवन का सुख दे सकता है. इस दौरान आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं. जो लोग अपने आशियाने का ख्वाब लंबे समय से देख रहे थे, उनकी इससे जुड़े बिजनेस करने वालों को भी धन का अच्छा लाभ हो सकता है. जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, उनकी परेशानियां भी बहुत जल्द खत्म हो सकती हैं. करियर-कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.

कुंभ राशि– सूर्य, शनि और बुध आपकी राशि में ही त्रिग्रही योग का निर्माण करने वाले हैं. यह दुर्लभ योग आपकी राशि के लिए भी शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि कुंभ राशि के जातकों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. शिक्षा के क्षेत्र में जातकों को बहुत ही उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे. करियर-कारोबार में धीरे-धीरे सुधार आता जाएगा. घर-परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811