Let’s travel together.

भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री अब्राहिम ने बीजेपी कार्यकर्ताओ की बैठक ली

0 153

मोदी जी की सरकार हर मुसलमान के साथ है – सैयद इब्राहिम

रायसेन। आज भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सैयद इब्राहिम मोहम्मद रायसेन जिले की बैठक में पधारे एवं एव अपने भाषण में कहा कि आज मोदी जी की सरकार हर मुसलमान के साथ हैं और मोदी जी चाहते हैं कि हर मुसलमान के एक हाथ में कुरान, तो दूसरे हाथ में कंप्यूटर होना चाहिए,
आपने भाषण के दौरान कहा की वाकई में मुसलमान की जो इज्जत भाजपा में है वो किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं,,आपने समाज में धार्मिक शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज हम जिस दौर में है उसमे आधुनिक शिक्षा पर हमे जोर देना चाहिए ,,जिससे की समाज में जागृति आए,
आ कार्यक्रम के उपरांत इब्राहिम रायसेन दरगाह पर भी गए एवं आपने वहा पर जियारत(दर्शन)किए फिर आप ओकाफ के ऑफिस में गए जहां पर समाज केप्रमुख जन से भेंट की व शहर काजी से मुलाकात कर मदरसे का जायजा लिया व कहा की हमे धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा पर जोर देना चाहिए, क्योंकि आने वाले समय में सरकार हर मुमकिन कोशिश करने पर विचार कर रही है की मदरसों में शिक्षक रखे जाएं जोकि धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा भी बच्चों को दे,इसलिए सरकार मदरसों में शिक्षक भर्ती पर भी विचार कर रही है जिनकी तनखा भी सरकार वहन करेगी,
प्रदेश उपाध्यक्ष शावर आलम साहब ने बताया कि भारत माता हमारी मां है जिस प्रकार हम अपनी मां को सम्मान देते है उसी प्रकार हम अपनी मातृ भूमि को भी सम्मान दें ,
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा वाकई राष्ट्र हित से बड़ा कोई धर्म नहीं हमे अपने जीवन पर्यंत राष्ट्र सेवा में लगे रहते हुए भारत को विश्वगुरु बनाना है जिसमे सभी वर्ग ,धर्म के लोगों को साथ चलना है। क्योंकि एक के बगैर दूसरा अधूरा है जब सबका साथ सबका विश्वास होगा तभी देश उन्नति करेगा।
अल्प संख्यक मोर्चा के वरिष्ठ नेता सलीम काजी ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी एक विशाल समंदर की भांति है लेकिन किसी ज़माने में यह रूप नही था जो नजारा आज हम देखते है वो सभी के प्रयासों से संभव हुआ है।


भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सिद्दीक सिद्दीकी ने अपने भाषण में कहा कि किसी ज़माने में भाजपा में मुस्लिम समाज न के बराबर काम करता था लेकिन आज परिस्थिति बदल गई है, मोदी जी का साथ, सबका विकास,और सबका विश्वास की जो बात है यह मात्र एक जुमला नही वाकई उन्होंने इसे साबित किया है, आज भारतीय समाज में,हर क्षेत्र में मुस्लिम आबादी की भी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात मोदी जी ने कही है जोकि वाकई बेमिसाल है,
सिद्दीकी जी ने विगत दिनों के जिले भर में मोर्चे के किए कार्यकर्मों पर विस्तृत जानकारी रखी व आगामी कार्यकर्मों पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में हमे। हितग्राही सम्मेलन करने हैं, रोजा इफ्तार,ईद मिलन समारोह, सूफी सम्मेलन आयोजित करने है और प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जी ने जो लाडली बहना शुरू की हैं इन सभी विषयों के साथ समाज में जाना है ब समाज में जागृति का काम हमे करना है कि जब सरकार बिना भेदभाव के हमारी चिंता करती है तो हम किसी के बहकावे क्यों आते हैं जब इतनी फिक्र हमारे लिए मोदी जी , या शिवराज जी करते है तो हम क्यों किसी के बहकावे में आकर भय के भूत पालते है ,,
कार्यक्रम का  संचालन जिला महामंत्री रामकुमार साहू जी ने किया,
वही कार्यक्रम में आभार प्रकट अल्प संख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सलमान अली ने किया,,
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर जी,जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल जी , मोर्चा महामंत्री अनवर मंसूरी , मंडल अध्यक्ष, उमर लाला,बिलाल खान, फैसल खान,आजम पटेल,हसीन भाई,लतीफ भाई, नफीस अली,मुमताज खान,शेख शब्बीर,असद भाई, इस्माइल भाई ,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।जिला पदाधिकारियों में , जिला मीडिया पभारी , शब्बीर अहमद,, कार्यालय मंत्री,इमरान अहमद,जिला मंत्री,फैसल खान,फुरकान सिद्दीकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन मंडी लूटकांड का बड़ा खुलासा: व्यापारी का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार     |     ट्रैक्टर पर सवार होकर कलेक्टर  रोहित सिसोनिया ने स्वयं देखा पराली प्रबंधन का कार्य, आधुनिक कृषि यंत्रों का लिया जायजा     |     बदनावर मे वैष्णव बैरागी समाज का अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न     |     तरीके बदल गए आपातकाल तो आज भी लागू है ,लोकतंत्र में वर्चस्व की राजनीति विषय पर राष्ट्रीय परिचर्चा का आयोजन     |     स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल में किया राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का शुभारंभ     |     जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय बालिका छात्रावास, औबेदुल्लागंज में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन     |     लालपुर में भव्य मड़ई मेला सम्पन्न, उमड़ी हजारों की भीड़     |     रायसेन के मिश्र तालाब घाट पर छठ महापर्व, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य     |     गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता, कभी भी ढह सकती है छत     |     पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, फिर भी खेतों में धधक रही आग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811