Let’s travel together.

खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना हो सकते है बीमारियों के शिकार

87

भोजन हमारी सेहत के लिए कितना जरूरी है इस बात से हम सभी वाकिफ हैं. हर चीज को खाने का वक्त होता है. लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट कुछ चीजों को खासतौर पर खाली पेट लेने से मना करते है. ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसी चीजों के बार में बताएंगे जिन्हें आप सुबह खाली पेट खा सकते हैं. इसके साथ ही वो कौन-कौन सी चीजें है जिन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए. इनमें वो तमाम चीजें आती हैं जो एसिडिक होती हैं. खाली पेट कुछ भी अम्लीय खाने से पेट आंतों पर असर पड़ता है और संक्रमण का खतरा बना रहता है

खाली पेट इन चीजों को खाएं

1. अंडा

अंडा प्रोटीन का रिच सोर्स है और ये सुबह का एकदम परफेक्ट नाश्ता है. सुबह अंडा खाने से आपका पेट दिनभर भरा हुआ महसूस करता है.और साथ ही आपको अच्छी खासी एनर्जी भी देता है.

2. पपीता

पपीता एक बेहतर सुपर फूड है. हर मौसम में मिलने वाला पपीता आप अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं. ये आपके कोलेस्ट्रॉल को कम कर हार्ट डिजीज को बढ़ने से रोकता है.

3. भीगे हुए बादाम 

सुबह उठते ही सबसे पहले आपको खाली पेट 4 भीगे हुए बादाम खाने चाहिए. जिससे हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 एसिड से भरपूर बादाम का सेवन हमेशा रातभर भिगोने के बाद सुबह खाली पेट करना चाहिए. वहीं ध्यान रहे बादाम के छिलके को उतारकर ही उसका सेवन करें.

4-दलिया

अगर आप कम कैलोरी और हाई न्यूट्रिएंट फूड खाना चाहते हैं तो दलिया एक बेहतरीन नाश्ता है. इससे वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है.

खाली पेट कभी न खाएं ये चीजें

1. टमाटर 

कच्चे टमाटर खाने के कई फायदे होते हैं लेकिन खाली पेट कच्चे टमाटर खाना नुकसानदेह साबित हो सकता है. टमाटर में मौजूद एसिडिक प्रॉपर्टीज पेट में मौजूद गैस्ट्रोइंटस्टान एसिड के साथ क्रिया करके एक ऐसा जेल बनाता है जो पेट दर्द, ऐंठन जैसी समस्या का कारण बनता है. इसलिए सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से बचें.

2-दही 

दही वैसे तो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन इसे भूखे पेट नहीं खाना चाहिए. इसमें लैक्टिक एसिड होता है जिसके कारण सुबह-सुबह दही खाने से आपको बहुत कम स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.

3-सोडा 

सोडा में हाई क्वांटिटी काबोर्नेट एसिड पाया जाता है. जब ये चीज पेट में मौजूद एसिड के साथ मिलती है तो पेट दर्द जैसी समस्याओं को जन्म देता है. इसलिए सुबह इसे खाने से परहेज करना चाहिए.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811