Let’s travel together.

जीनत अमान ‘शोस्टॉपर’ से अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही, जल्द OTT पर

82

70 और 80 के दशक की शुरुआत में अपनी सुंदरता का जादू चलाने वाली अभिनेत्री जीनत अमान ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। जहां पिछले काफी समय से जीनत अमान लाइमलाइट से दूर थीं, वहीं अभी पिछले दिनों फरवरी में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है। ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में कमाल दिखाने वाली जीनत अमान इंस्टाग्राम के बाद अब अभिनय की दुनिया में भी वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही जीनत अमान

साल 1970 में फिल्म ‘द इविल विदिन’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जीनत अमान को प्रसिद्धि देव आनंद की फिल्म ‘हरे कृष्णा’ से मिली थी। इसके बाद अभिनेत्री ने एक के बाद एक कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का योगदान देकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कद बढ़ाया था। अपने बेदाग अभिनय से बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के बाद अब यह दिग्गज अदाकारा ‘शोस्टॉपर’ से अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं।

इस विषय पर होगी वेब सीरीज

जीनत अमान की वेब सीरीज ‘शोस्टॉपर’ का निर्देशन मनीष हरिशंकर द्वारा किया जाएगा। ‘शोस्टॉपर’ के ऐसा शो होने वाला है, जो ब्रा की फिटिंग जैसे विषय से संबंधित है। जीनत अमान को हाल ही में शूटिंग सेट पर निर्देशक के साथ स्क्रिप्ट-रीडिंग सेशन करते हुए देखा गया था। अभिनेत्री के अलावा, इस शो में श्वेता तिवारी, रोहित रॉय, तनाज ईरानी, बख्तियार, जरीना वहाब जैसे तमाम सितारों के काम करने की खबरें आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू

बता दें, बीती 13 फरवरी को जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। जीनत अमान ने पहली बार एक महिला फोटोग्राफर द्वारा किए गए फोटोशूट की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। आज कल जीनत अमान लगातार अपनी तस्वीरें के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811