Let’s travel together.

मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-1 से पराजित कर 13 वीं हाँकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला चैम्पियनशिप जीती 

0 104

–स्वर्ण पदक  विजेता मध्यप्रदेश टीम में रायसेन की प्राशु परिहार भी सम्मिलित

रायसेन । आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में 15 से 26 फ़रवरी 2023 तक हाँकी इंडिया व हाँकी आंध्र प्रदेश द्वारा आयोजित 13 वीं हाँकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला चैम्पियनशिप के फ़ाइनल मुक़ाबले में मध्यप्रदेश ने पूरे वर्चस्व के साथ मैच को नियंत्रण में रखा व महाराष्ट्र के लगभग एक तरफ़ा मुक़ाबले में 5-1 से पराजित कर ख़िताब पर क़ब्ज़ा कर लिया ।मध्यप्रदेश ने दूसरी बार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय महिला हाँकी चैम्पियनशिप जीती है ।इसके पूर्व वर्ष 2021 में झाँसी में भी मध्यप्रदेश ने हरियाणा को पराजित कर यह चैंपियनशिप जीती थी ।


स्वर्ण पदक  विजेता मध्यप्रदेश टीम में रायसेन के मंडीदीप की प्राशु परिहार भी सम्मिलित है ।प्राशु परिहार वर्ष 2021 में स्वर्ण पदक विजेता मध्यप्रदेश टीम व खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स तथा अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हाँकी प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक  विजेता टीम की सदस्य रही है ।


प्राशु परिहार की उपलब्धि पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे , ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शाहवाल, ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी एंव कोच प्रह्लाद राठौर ने बधाई दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |     गर्ल्स स्कूल में नवनिर्मित बहुउद्देशीय हॉल का  विधायक डॉ. चौधरी ने किया लोकार्पण     |     अभिव्यक्ति संस्था द्वारा 17 लेखक साहित्यकारों का किया गया सम्मान     |     सागर नाम की स्पेलिंग में संशोधन कर सही नाम दर्ज कराने का आह्वान     |     शासकीय भूमि पर 40–50 वर्षों से काबिज परिवारों ने विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी को सौंपा ज्ञापन     |     रायसेन तहसील कार्यालय में दलाली के आरोप, शाम ढलते ही सक्रिय होने का दावा; आम जनता के कामकाज पर उठे सवाल     |     चांदनी चौक साईखेड़ा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, नौ देवियों की जीवंत झांकी पर हुई भव्य संगीतमय महाआरती     |     सेवा पखवाड़ा पर खरोरा में लोक संस्कृति का महोत्सव: 25 अक्टूबर को भव्य सुआ नृत्य प्रतियोगिता     |     सुशासन की सरकार में सरकारी कार्यालयों की ही बिजली गुल, पंचायतों में कामकाज ठप, ग्रामीण परेशान- वर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811