– विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हुई एक्टिव
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी एक्टिव हुई है और कांग्रेस के नेता हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 36 में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया। यहां पर बाढ़ में स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर कांग्रेस नेताओं ने जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की वर्तमान शिवराज सरकार की खामियों को गिनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय दिया और वार्ड में रहने वाले युवा और बुजुर्ग से जनसंपर्क किया।
शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 36 में हाथ से हाथ जोड़ो कांग्रेस का राष्ट्रीय कार्यक्रम में कांग्रेस नेता पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष एपीएस चौहान, शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल , नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह , कांग्रेस के युवा पार्षद वार्ड क्रमांक 36 एमडी गुर्जर , युवा छात्र नेता एनएसयूआई अमित सिंह , अंकित सिंह , प्रभारी कार्यक्रम शिवानी राठौर , आलोक शुक्ला , ग्रामीण प्रभारी साहब सिंह कुशवाह , पार्षद कमल किशोर , कुमारी शिवानी राय , पंडित नलिन शर्मा , पूर्व पार्षद पवन शर्मा , शांतनु कुशवाह , मोहसिन खान , अमित शिवहरे , वरिष्ठ नेता अजयराज शर्मा आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।