Let’s travel together.

15 से 28 फरवरी तक चलेगा सघन पोषण पखवाड़ा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पीले चावल देकर हितग्राहियों को दिया निमंत्रण

0 510

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्द्धन कार्यक्रम के तहत रायसेन जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 15 फरवरी से 28 फरवरी तक सघन पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में सांची परियोजना के दीवानगंज अंतर्गत आने वाले सेक्टर की मुस्काबाद इंदिरा आवास आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता सफीना बी एवं सहायिका ज्योति विश्वकर्मा द्वारा घर घर जाकर हितग्राहियों को पीले चावल देकर सघन पोषण पगवाड़ा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया गया। एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया। बता दें कि कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास द्वारा सघन पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 6 वर्ष तक के सभी बच्चों के पोषण की जांच के लिए अभियान चलाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं लोगों के घर-घर जाएगी। सघन पोषण पखवाड़ा के विषय में जानकारी देते हुए सांची परियोजना अधिकारी योगेंद्र राज ने बताया कि बच्चों के पोषण के प्रति परिवार एवं समुदाय को जागरूक करने और स्वस्थ रहने, परिवार एवं बच्चों में स्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने एवं वर्तमान में पोषण के स्तर की जानकारी प्राप्त की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किसी भी कारण से होने वाले कुपोषण से बचाना है। यदि अभियान के दौरान कोई बच्चा कुपोषित पाया जाता है तो उसे उचित खानपान और सुपोषण युक्त सामग्री देकर स्वस्थ किया जाएगा।सघन पोषण पखवाड़ा का प्रारंभ 15 फरवरी से किया जाएगा। प्रथम सप्ताह 15 से 22 फरवरी तक सुबह 9 बजे से 5 बजे के मध्य आंगनवाड़ी केंद्र पर ही बच्चों का शारीरिक माप किया जाएगा। 23 फरवरी के बाद के शेष दिवसों में दोपहर 1 बजे के बाद क्षेत्र में सर्वे के दौरान यदि कोई बच्चा छूट गया है तो उसके घर दस्तक देकर शारीरिक माप लिया जाएगा। इस सर्वे की सबसे बड़ी बात यह है कि घर-घर जाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दस्तक दी जाएगी। और शत प्रतिशत इस बात को सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी बच्चा इस अभियान से छूटने न पाए। प्रत्येक दिवस के दौरान किए गए शारीरिक माप के आंकड़ों की समीक्षा पर्यवेक्षक द्वारा उसी दिन की जाएगी। सेक्टर पर्यवेक्षक प्रत्येक दिवस और प्रत्येक ग्राम एवं शहरी वार्ड का निगरानी भ्रमण रूट चार्ट तैयार कर उसका पालन सुनिश्चित करेगी। अधिक जनसंख्या एवं दूरस्थ क्षेत्र वाले आंगनवाड़ी केंद्रों की सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा भ्रमण करना अनिवार्य होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |     वर्षा में नपती कराने पटवारी ने मजदूर के कबेलू फोड़े      |     फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर 8 शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान सील     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811