Let’s travel together.

सप्त दिवसीय श्रीराम यज्ञ का पूर्णाहूति के साथ किया गया समापन

0 472

देवरीे जागीर गाँव के मंदिर में की गई श्रीराम जानकी, शिवजी, माता दुर्गा
की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी अंचल के देवरी जागीर गांव स्थित मंदिर में मूर्तियो की प्राण प्रतिष्ठा किए जाने को लेकर सप्त दिवसीय श्रीराम यज्ञ, जगत जननी मॉ दुर्गा एवं शिवजी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। जिसका समापन सोमवार को किया गया।समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्वालु शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन उद्यमी विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष, आदिवासी कांग्रेस नेता लोक विजय शाह, निर्मल शाह, नीलमणी शाह के द्वारा संपन्न कराया गया । यज्ञाचार्य पडित रेवाशंकर शास्त्री के मुखारविंद से यज्ञ की क्रियाए मंत्रोच्चार के साथ संपन्न की गई।

समापन अवसर पर श्रीराम जानकी, शिवजी,माता दुर्गा की मूर्तियो की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञाचार्य के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई। यहां पर आयोजक परिवार के द्वारा भंडारा कराया गया। जिसमें सैंकड़ो श्रद्वालुओं के द्वारा प्रसादी ग्रहण की गई। कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्वालुओं का आयोजक परिवार के द्वारा आभार माना गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नशे में धुत युवक का उत्पात, स्कूल बस रोककर मचाया हंगामा, बच्चों में दहशत     |     अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत     |     संकल्प से समाधान योजना के तहत सेमरा पंचायत में लगा शिविर     |     बदलते दौर में खेती का नया ट्रेंड ,अब गेहूं और चना में भी बढ़ा कीटनाशकों का उपयोग     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, विभिन्न स्कूलों के छात्र देंगे परीक्षा     |     छात्रों के बीच दिखे बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे सी एम डॉ मोहन यादव     |     जबलपुर में कार-बाइक भिड़ंत के बाद फर्नीचर कारोबारी की चाकू मारकर हत्या     |     साधु के वेश में आए ठगों ने महिलाओं से की नगदी व मंगलसूत्र की ठगी     |     मानस की शैक्षिक प्रासंगिकता पर होगा व्याख्यान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811