आयुक्त के आदेशों की अनदेखी, प्रदेश के अनेक जिलों में शिक्षको की पदक्रम सूची अपडेशन में अधिकारी नही दिखा रहे रुचि
भोपाल। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में आयुक्त के सख्त आदेशों के बावजूद भी प्रदेश के अनेक जिलों में शिक्षकों की पद क्रम सूची अपडेशन में अधिकारी रुचि नहीं दिखा रहे है, जबकि जनजातीय विभाग में भी यही हालात है।

समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक मुरारीलाल सोनी और प्रदेश महामंत्री नरेंद्र दुबे ने इस पर आपत्ति व्यक्त करते हुए प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, जनजातीय विभाग, आयुक्त आदिवासी विभाग, आयुक्त लोकशिक्षण, को पत्र लिखकर उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने वाले संभाग और जिले के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है, उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय विभाग के स्पष्ट निर्देश है कि प्रतिवर्ष 1 अप्रैल की स्थिति में प्संभाग व जिला संवर्ग बार वरिष्ठता सूची का प्रकाशन हो, स्पष्ट निर्देशों के बावजूद संभाग व जिले के अधिकारी वरिष्ठता सूची के अपडेशन में रुचि नहीं दिखा रहे है, अनेक जिलों में तो 2015 के बाद शिक्षकों की वरिष्ठता सूची का अपडेशन ही नहीं हुआ है, जिस कारण संबंधित जिलों में बरसों पहले दिवंगत व सेवानिवृत्त हुए शिक्षक भी पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हैं|

आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही हो
समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक मुरारीलाल सोनी और प्रदेश महामंत्री नरेंद्र दुबे कहना है कि आयुक्त के बार बार पत्र जारी करने के बाद भी जिला या सम्भागीय अधिकारी यदि समय सीमा में सही जानकारी उपलब्ध करा रहे है, तो विभाग को आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करना चाहिए|