Let’s travel together.

साँची में संत रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई

0 110

 

देवेन्द्र तिवारी साँची रायसेन

सांची में संत रविदास जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई संत रविदास धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी एवं पुत्र शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार नगर में आज संत रविदास धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया यहां संत रविदास जी की पूजा अर्चना की गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी की धर्मपत्नी श्रीमती नीरज चौधरी एवं पर्व चौधरी शामिल हुए इस अवसर पर श्रीमती चौधरी ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हमें संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज का उत्थान करना होगा समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमें प्रयास किए जाने होंगे । इस अवसर पर पर्व चौधरी ने कहा कि संत रविदास जी के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए । इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है समाज को एक सूत्र में बांध कर समाज का उत्थान करें उन्होंने समाज के लिए किये जा रहे कार्य की विस्तार से जानकारी दी । इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बाई ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया तथा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में दूर दराज से आए सामाजिक बन्धु उपस्थित थे। इस के बाद संत रविदास जी की शोभायात्रा धर्म शाला से प्रारंभ की गई जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बसस्टेंड परिसर पहुंची। मार्ग में जगह जगह संत रविदास जी की पूजा अर्चना कर स्वागत किया गया इसके पश्चात शोभा यात्रा पुनः धर्म शाला पहुंची जहां प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया इसके बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811