Let’s travel together.

बिग बॉस 16 के फिनाले में सुम्बुल के बाद इस कटेंस्टेंट पर गिरेगी गाज

85

बिग बॉस 16 के फिनाले में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है और ऐसे में सबकी धड़कने तेज हो गईं हैं कि कौन इस सीजन की विनर बनने वाला है। सुम्बुल तौकीर खान घर से बेघर हो गई हैं और अब शो में बचे हैं 6 कंटेस्टेंट्स जिसके बीच मुकाबला तगड़ा चल रहा है। एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि शो में मिड वीक एविक्शन होने वाला है।सुम्बुल के बिग बॉस से जाते ही शो के समीकरण बदल गए हैं। इस बार जिस कंटेस्टेंट पर गाज गिरने वाली है, उसका नाम सुनकर आप शॉक्ड हो जाएंगे क्योंकि ये लगातार खुद को ट्रॉफी जीतने वाला कंटेस्टेंट बता रहा है। खबर है कि फिनाले वीक में सिर्फ 5 कंटेस्टेंट्स ही बच पाएंगे। जिसमें से टॉप 3 तीन ही ग्रैंड फिनाले तक जाएंगे। इस लिस्ट में शिव, प्रियंका और एमसी स्टैन का नाम तो पक्का है और चौथी होंगी अर्चना गौतम।

इस हफ्ते मिड वीक एलिमिनेशन में या तो शालीन भनोट एविक्ट होंगे या फिर निमृत कौर। शालीन घर में पूरी तरह से दिशाहीन हैं और सुम्बुल के जाने के बाद उनकी एविक्शन की मांग तेज हो गई है। दूसरी तरफ निमृत को लेकर बिग बॉस के मेकर्स पर आरोप लग रहा है कि वो इस छोटी सरदारनी को फेवर करते हैं। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि निमृत के पास तो टिकट टू फिनाले है।आपको बता दें कि टिकट टू फिनाले के बावजूद निमृत घर से कभी भी बेघर हो सकती हैं। ये भी हो सकता है कि निमृत और शालीन दोनों ही घर से बाहर हो जाएं और अर्चना गौतम पैसों से भरा ब्रीफकेस लेकर खुद ही चली जाएं। ऐसे में बिग बॉस का काम और आसान हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811