-हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा के बाद अब गांव गांव में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है…. पीसीसी के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधीजी की पुण्यतिथि से शुरू हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा बुधवार को कुकेरा पहुची….इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा ने ग्रामीण महिलाओ व पुरषों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी….उन्होंने कहा कि एक तरफ छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया सँस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण किसान मजदूर आदिवासियों की आर्थिक रीढ़ मज़बूत कर रहे हैं तो दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार महंगाई बढाकर जेब खाली कर रही है गैस के दाम 1200 के आसपास कर दिए तो वही माटी तेल जो कांग्रेस सरकार में 20 रुपये था वह 80 रुपये कर दिया है।