Let’s travel together.

चरोदा में मुख्य मार्ग के किनारे अज्ञात चोरों ने किया चोरी का प्रयास

0 529

दीवार तोड़कर किया चोरी का प्रयास,
मोहल्लेवासियों के मकानों के दरवाजों की बाहर से लगा दी थी कुंडी

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

धरसीवां मुख्यालय से लगे
चरोदा में मुख्य मार्ग पर स्थित श्री राम ट्रेडर्स सीमेंट दुकान को अज्ञात चोरों ने देर रास्त निशाना बनाया चोरों की बेख़ौफी देखिये की उन्होंने दीवार तोड़कर उसमें होल बनाकर चोरी का प्रयास किया ओर चोरी के पूर्व मोहल्लेवासियों के मकानों के दरवाजों की कुंडी बाहर से लगा दी थी।


जानकारी के मुताबिक चोरों ने महावीर ज्वेलर्स में चोरी करने की नियत से दीवार तोड़ी दीवार में छेद कर चोर अंदर घुसे चोरों ने मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ श्री राम ट्रेडर्स के दीवाल पर होलकर सोना चांदी दुकान में चोरी करने उसके पीछे की दीवाल में जाकर यह समझकर होल किया की वह सोने चांदी की दुकान वाली दीवार है लेकिन वह दीवाल अन्य की निकली दीवार तोड़ने के दो निशान मौके पर मिले हैं लेकिन अन्य कमरे से फिर एक ताला तोड़ा गया और कुछ कीमती कागज जमीन से संबंधित ऋण पुस्तिका अपने साथ चोर चुराकर ले गए संभावना जताई जा रही है कि चोर जिस रास्ते से आए थे उस रास्ते से ना जाकर पीछे के रास्ते से गए जो कि संदेह जनक है सबसे दिलचस्प बात यह है कि चोरों ने आसपास की पीछे की सभी घरों की कुंडी बाहर से लगाकर घटना को अंजाम दिया ताकि कोई घर से बाहर ना निकल सके पुलिस अधिकारी पतासाजी में जुट गए हैं शनिवार को पुलिस ने खोजी कुत्तों को भी मौके पर लाकर खोजबीन का प्रयास किया
खोजी कुत्ता गांव की गलियों में घूमने के बाद भी किसी को नहीं पकड़ा जो चोर अज्ञात बने हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811