Let’s travel together.

सरकारी और प्राइवेट स्कूल के छात्रों को वन्य प्राणी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जा रहा जागरूक

0 286

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

मध्यप्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूल के छात्रों को वन्य प्राणी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है दरअसल, प्रदेश के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को अनुभूति कार्यक्रम के जरिए वन्य-प्राणी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। सभी वन क्षेत्रों में कोविड-19 के मार्गदर्शी निर्देशों का पालन करते हुए अनुभूति शिविरों के माध्यम से जनवरी माह में शासकीय विद्यालयों वन विभाग द्वारा ईको पर्यटन के जरिए विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्राकृतिक स्थलों में निर्धारित नेचर ट्रेल पर वनों, वन्य-प्राणियों की जानकारी, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, पक्षी दर्शन, तितली दर्शन, वन्य प्राणी दर्शन के साथ वन प्रबंधन से रू-ब-रू कराया जा रहा है इन शिविरों में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स और स्थानीय वन अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। शिविरों में प्रशिक्षित विद्यार्थी वन्य-प्राणियों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रभावशाली संवाहक की भूमिका निभाते हैं।


मप्र इको पर्यटन विकास बोर्ड एवं वन विभाग द्वारा स्कूली बच्चों में पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से 17 जनवरी को वन परिक्षेत्र मुस्काबाद के अंतर्गत आने वाले विट कैंप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज और शासकीय हाई स्कूल सेमरा के करीब 130 बच्चों को जंगल निर्माण कराते हुए पक्षी और कई जानवरों के विषय में बताया गया।
अपनी प्रकृति और पर्यावरण सहेजने के लिए मास्टर ट्रेनर्स एवं वन अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पेड़, पौधों का संरक्षण पर्यावरण स्वच्छता सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी। आरकेएस चौधरी सहित समस्त विभागीय अमला मौजूद रहा। कार्यक्रम में आरकेएस चौधरी ने कहा कि आप सभी बच्चे देश का भविष्य हैं जो आगे चलकर इस अनुभूति कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर पर्यावरण संरक्षण का अहम कार्य करें। उन्होंने सभी स्कूली बच्चों को अपने जन्मदिवस पर एक, एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख करने के लिए प्रेरित किया। पहाड़ी में गिद्धों के बसेरा पेस्टीसाईड से उनकी कम होती संख्या की जानकारी दी। बच्चों को साल सरई वृक्ष के साथ, साथ प्रकृति की अहम जानकारी दी। विषैले सर्प के बारे में बताया। बच्चों ने कई सवाल किए। वन मे पाए जाने वाले गिद्ध लांग विल्ड वल्चर के बारे में जानकारी से अवगत कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811