मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
एमपी टुडे ने सेमरा अंबाडी और मुस्काबाद गांव के किसानों के पलेवा के लिए नहर चालू नहीं हुई थी इसकी खबर मुख्य रूप से मंगलवार को प्रकाशित की थी।खबर का असर हुआ और संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को ही सेमरा, अंबाडी और मुस्काबाद के किसानों के लिए नहर चालू कर दी गई। नहर चालू हो जाने से सेमरा अंबाडी और मुस्काबाद के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।
सभी लोग अपने-अपने खेतों में पलेवा करने जुट गए। हरि पटेल लोधी, महेश लोधी, हेमंत लोधी, जसवंत लोधी, जितेंद्र मीणा, विजय मीणा, रघुवीर सिंह मीणा, महेंद्र मीणा, हरिओम साहू, मोनू साहू ,और कई किसानों ने एमपी टुडे में खबर प्रकाशित होने पर एमपी टुडे का धन्यवाद किया