Let’s travel together.

सांची देश की दूसरे नंबर की सोलर सिटी बनने से पहले ही  आंधी-तूफान में हवा में उड़ी

0 152

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

काफी लंबे समय से साँची को देश की दूसरे नंबर की सोलर सिटी बनाने ऊर्जा विभाग एवं विद्युत मंडल रात दिन जुटा हुआ था तथा इस सिटी के शुभारंभ भी देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही थी परन्तु इसके पहले ही लाखों करोड़ों खर्च करने के बाद भी यहां लगाये गये सोलर पैनल तथा जगह जगह लगे हुड़िंग को हवा ने पलटकर रख दिया जो नगर में चर्चित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल को देश में दूसरे नंबर की सोलर सिटी बनाने की कवायद तथा तैयारी जोर-शोर से चलाई जा रही थी सोलर सिटी पैनल प्लांट नगर से दो किलोमीटर दूर स्थित नागौरी की पहाड़ी पर करोड़ों रुपए खर्च कर निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी के हाथों किया जा चुका है इस स्थल को सौर ऊर्जा से चमकाने के का सपना संजोए ऊर्जा विभाग एवं विम द्वारा लगातार साकार करने की कवायद में जुटे हुए थे । बताया जाता है इस सौर ऊर्जा से चमकने वाली यह स्थली देश भर में दूसरे नंबर पर पहुंचने की बाट जोह रही थी तथा जगह जगह सौर ऊर्जा से नगर भी चमकने लगा इतना ही नहीं इस नगर में जगह जगह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो लगे हुडिंग भी लगा दिये गये । तथा इस सोलर सिटी निर्माण का जायजा स्वयं कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने समय-समय पर लिया था परन्तु इसमें हुए निर्माण की कल ई नगर में चली तेज हवा ने अपने साथ अनेक स्थानों पर लगाये गये सौर पैनल एवं हुडिंगो को अलट पलट कर रख दिया जिससे सौर ऊर्जा विभाग द्वारा किए निर्माण की कल ई खुलकर सामने आ गई अनेक स्थानों पर लगे हुडिंग जिनपर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के फोटो लगाये गये थे उलटे दिखाई देने लगे तथा सोलर पैनल की प्लेट भी धराशाई होती दिखाई दे रही है बावजूद इसके इनको देखने की फुर्सत न तो ऊर्जा विभाग ने ही विम को ही रह सकी जो नगर में इसके निर्माण की चर्चा होती दिखाई दे रही है साथ ही इसके निर्माण की कल ई खुलकर सामने आ गई इसमें सरकार के लाखों करोड़ों रुपए फूंक कर सम्बन्धित अनजान बन कर बैठ गए हैं हालांकि इस सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट को देश के दूसरे नंबर का बताया जा रहा है तथा इसके उद्घाटन की भी लंबे समय से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने की संभावना व्यक्त की जा चुकी है तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस प्लांट का स्वयं देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को उद्घाटन करना हो उसे उद्घाटन के पहले ही हवा ने ध्वस्त कर दिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811