गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला गुना द्वारा
जिला संयोजक रजी अहमद सिद्धकी को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला वन मंडल अधिकारी रैकवार जिले के संयुक्त कलेक्टर आर वी सिडोस्कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर के ऋषिस्वर अध्यक्षता जिला पेंशनर संघ के घनश्याम श्रीवास्तव ने की मोर्चा के जिलाध्यक्ष आलोक नायक ने एवं मोर्चा पदाधिकारियों ने संबोधित किया । जिले की 42 यूनियनों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण द्वारा रजी अहमद सिद्दीकी को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के महामंत्री प्रमोद रघुवंशी ने किया । वही आभार मोर्चा के उप संयोजक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विनोद भारद्वाज ने व्यक्त किया । इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने में मोर्चा के जिला सचिव एवं मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष आरके व्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।