Let’s travel together.

पीजी कॉलेज में हुआ वर्ल्ड वेट लैंड डे का आयोजन

0 319

पर्यावरण को बचाने के लिए दलदल भूमि का संरक्षण भी जरुरी है:डॉ केपी अहिरवार

दमोह से धीरज जॉन्सन

विश्व नम भूमी दिवस के अवसर पर स्थानीय पीजी महाविद्यालय में ईको क्लब के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में
डॉ केपी अहिरवार ने अपने उदबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पानी को बचाना अति आवश्यक है साथ ही जहां जल का ठहराव व दलदल भूमि है उसे भी संरक्षित किया जाए जिससे पानी की शुद्धता व वनस्पति को लाभ मिलता रहे जो जीव जंतुओं औऱ मानव समाज के लिए जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने दलदल भूमि के फायदे के साथ नवीनतम जानकारियां प्रस्तुत करते हुए मृदा अपरदन को रोकने के सुझाव भी दिए।


विदित है कि वर्ष 1971 से ही रामसर कन्वेंशन की अनुशंसाओं के अनुसार सम्पूर्ण विश्व के झील, तालाबों कोरल रीफ्स,लाइगून, और मैनग्रोव क्षेत्रों के संरक्षण की रूप रेखा रखी गई थी,नम भूमी क्षेत्र जैव विविधता और इकोलॉजिकल महत्व के लिए आवश्यक होते है। अनेक प्रकार के जीव जंतु की प्रजातियों को आवास देते है, कार्बन डाइऑक्साइड को वातावरण में फैलने से रोकते है। जल स्तर को बनाए रखते है।
कार्यक्रम में अध्यक्षता प्राचार्य डॉ के पी अहिरवार व संयोजक डॉ वी के रोहित रहे,संचालन डॉ केएस बामनिया ने किया।


भाषण के ज्यूरी के रूप में डॉ जितेंद्र चौधरी, डॉ एम एम महंत एवम् डॉ पी सिकरवार रहे इस प्रतियोगिता में दीपक नामदेव प्रथम,दिशा पटैल द्वितीय और मयंक त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहे।इस अवसर पर डॉ पी के जैन,डॉ एन आर सुमन, डॉ अनिल जैन,धीरज जॉनसन, कार्यालयीन स्टाफ व छात्र-छात्राये उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811