Let’s travel together.

पुराने अंदाज में फिर वापस लौटे विजय

110

ये एक इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें जबरदस्त एक्शन का तड़का लगाया गया है। इस फिल्म में एकबार फिर विजय अपने पुराने अंदाज में वापसी करते नजर आ रहे हैं।
साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय एकबार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। विजय की आने वाली फिल्म वारिसु का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हो गया था। लेकिन अब इसका हिंदी ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ये एक इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें जबरदस्त एक्शन का तड़का लगाया गया है। इस फिल्म में एकबार फिर विजय अपने पुराने अंदाज में वापसी करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन वामशी पडाईपल्ली कर रहे हैं।
इस फिल्म के ट्रेलर में कहानी की एक झलक देखने को मिली है। ये एक परिवार की कहानी है। जिसके मुखिया शरत कुमार हैं। उनके तीन बेटे विजय, श्याम और श्रीकांत हैं। ट्रेलर में देखने से ऐसा लग रहा है कि शरत कुमार के दो बेटे तो उनके साथ रहते हैं, लेकिन विजय किसी यात्रा से वापस लौट रहा है। विजय और उसकी मां के बीछ खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। बता दें कि यह फिल्म फैमिली और इमोशनल ड्रामा से भरपूर रहेगी।
इस फिल्म में प्रकाश राज विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। जिसकी दुश्मनी विजय के साथ होती है। वह विजय के परिवार और बिजनेस का नुकसान करना चाहता है, इसी वजह से विजय वापस आता है। इसी बीच दोनों के बीच दमदार डायलॉगबाजी देखने को मिलती है। इस फिल्म में विजय का एक्शन अवतार भी देखने को मिल रहा है।
वारिसु में विजय के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म में दोनों के बीच रोमांस भी देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर ट्रेलर देखने से तो ऐसा लग रहा है कि फिल्म एंटरटेनमेंट का कंप्लीट डोज है। हालांकि अब तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही ये पता लगेगा कि फैंस को फिल्म कैसी लगती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811