Let’s travel together.

रायसेन की शीतलसिटी,अबन्तिका कालोनी सहित बरेली में हुई 10 चोरियो के आरोपी गिरफ्तार

0 674

रायसेन और बरेली में हुई चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा

रायसेन। शहर की शीतल सिटी में हुई चोरियों की पतासाजी करने का लंबे समय से प्रयास कर रही पुलिस की तलाश आज मुकाम तक पहुंची। पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनसे करीब डेढ़ लाख रुपए के सामान की भी बरामदगी की गई है। पुलिस ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के माध्‍यम से इन चोरी की वारदाताें का खुलासा किया। एडीशनल एसपी अमृत मीणा ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ कि किसी दूरस्‍थ जिले के बदमाश यहां चोरी करने आए। यही वजह रही कि पुलिस को इन बदमाशों को ट्रेस करने में इतना समय लग गया। बदमाशों द्वारा छोड़े गए साक्ष्‍यों के आधार पर पुलिस इन चोरों को पकड़ने का लगातार प्रयास कर रही थी और पुलिस को सफलता भी मिली। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन इन वारदातों का मास्‍टर माइंड अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस दावा कर रही है, कि शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वर्ष 2022 के माह फरवरी से सितंबर तक शीतल सिटी व अवन्तिका कालोनी रायसेन में नकबजनी की लगातार वारदाते हुई थी जिस पर पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकाश कुमार शहवाल द्वारा चोरी की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुये अपने कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीना व एसडीओपी रायसेन श्रीमती अनिता प्रभा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रायसेन जगदीश सिंह सिददु के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों व माल मशरुका की तलाश व पतारसी हेतु उनि, दीपक परमार, सउनि सतीश जालवान, सउनि मुकेश चौरसिया, प्र. आर. 22 अमित राजपूत, आर. 23 संजीव धाकड़ की टीम गठित की गई।

आरोपियों की तलाश व पतारसी के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मिली जानकारी पर संदेही सूरजमल पिता पप्पूलाल धानका उम्र 20 साल निवासी ग्राम सनावदा थाना पिपलिया मंडी जिला मंदसोर हाल नलखेड़ा जिला आगर मालवा एवं महेश पिता राय सिंह बजारिया उम्र 24 साल निवासी मोलियाखेड़ी थाना नलखेड़ा जिला आगर मालवा की तलाश की गई तथा उनके मिलने पर हिकमत अमली से पूछताछ की गई। जिसमे उनके द्वारा साथी अशोक गायरी निवासी नलखेड़ा जिला आगर मालवा के साथ मिलकर उसकी कार से नगर रायसेन में आकर शीतल सिटी कालोनी, अवन्तिका कालोनी रायसेन तथा बरेली में फरियादी 01. रीतेश यादव 02, रवि हजारी 03. बिनोद शर्मा 04. लिंकन कुलकर्णी 05. डाक्टर विश्वबंधु शर्मा 06. अभिषेक दुबे, 07. रेखा रोहित लोधी 08. श्रीमती कीर्ति एस. मोहन निवासीगण शीतल सिटी रायसेन एवं 09.. बृजेश कुमार लोधी निवासी अवन्तिका कालोनी रायसेन तथा 10. रमाकांत द्विवेदी निवासी मारुती नगर बरेली के घरो मे सोने चांदी के जेवरात व नगदी रुपये की चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किये हुये सोने चांदी के जेवरात व नगदी रकम बरामद की गई है, शेष जेवरात आरोपी अशोक गायरी के पास होना बताया।

उक्त वारदातों मे आरोपी सूरजमल धानका एवं महेश बंजारिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों द्वारा नगर रायसेन के अलावा बरेली एवं अन्य स्थानों पर भी चोरी की घटनाये की गई है। आरोपियों से पूछताछ कर चोरी गये मशरुका को जप्त करने की कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से अभी तक लगभग 1.5 लाख रुपये कीमत का मशरूका जम किया गया है। उक्त घटनाओ का मास्टर माइंड अशोक गायरी थाना नलखेड़ा जिला आगर मालवा का हिस्ट्री शीटर है, जिसकी गिरफ्तारी व चोरी का अन्य मशरूका जप्त होना शेष है।

आरोपियों की गिरफ्तारी व मशरुका बरामदगी करने में थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह सिवदु,उनि, वीरेंद्र सेन,उनि, दीपक परमार, उनि, सागर साहू हरफोड़े (अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ), सउनि सतीश जालवान, सउनि मुकेश चौरसिया, सउनि सुरेन्द्र सिंह (सायवर शाखा) प्र. आर. अमित राजपूत, प्र. आर. दुर्गेश राजपूत प्र. आर. हरवंश वघेल, आर. संजीव धाकड़, आर. दीपक बैरागी, महिला आर सुषमा सिंह की मुख्य भूमिका रही।

ऐसे देते थे घटना को अंजाम

एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि रायसेन में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए घटना का मास्‍टर माइंड अशोक गायरी के साथ सूरजमल तथा महेश तीनों लोग चार पहिया वाहन से रायसेन आते थे। वाहन को जिला अस्‍पताल की पार्किंग में खड़ा करते थे ताकि किसी को शक न हो और तीनों शीतर सिटी में पीछे के रास्‍ते से प्रवेश करते थे। यहां वे सूने मकानों को निशाना बनाते थे। पहले वे जांचते थे कि किस घर में ताला लगा हुआ है, इसके बाद वे वहां वारदाता को अंजाम दे देते थे। अपना काम करने के बाद ये आसानी से फरार हो जाते थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811