कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बहुत सारे व्यापारियों की रीढ़ टूट गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोगों को सुनना और अपनी नीतियों में बदलाव करना चाहिए। राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल बिजेंद्र नामक एक व्यापारी का वीडियो ट्विटर पर साझा किया।
भारत के छोटे व्यापारों का योगदान…
40% रोज़गार
27% GDP
45% निर्यातसरकार की ग़लत नीतियों ने बिजेंद्र जैसे करोड़ों के व्यापारों की रीढ़ तोड़ दी है।
प्रधानमंत्री जी, भारत जोड़ो यात्रा ने देश के लोगों का 'Mic on' किया है। ध्यान से सुनिए और अपनी नीतियां बदलिए। pic.twitter.com/92i0Le48WT
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 5, 2023
उन्होंने कहा, ‘‘भारत के छोटे व्यापारों का योगदान: 40 प्रतिशत रोजगार, 27 प्रतिशत जीडीपी, 45 प्रतिशत निर्यात। सरकार की ग़लत नीतियों ने बिजेंद्र जैसे बहुत सारे व्यापारियों की रीढ़ तोड़ दी है।” राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने देश के लोगों का ‘माइक ऑन’ किया है। ध्यान से सुनिए और अपनी नीतियां बदलिए।”
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी इस व्यापारी का वीडियो साझा किया और दावा किया कि नोटबंदी, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और ‘कोरोना के कुप्रबंधन’ ने करोड़ों लोगों के जीवन और जीविका को तबाह कर दिया। उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या प्रधानमंत्री सुन रहे हैं?” इस वीडियो में बिजेंद्र ने दावा किया है कि नोटबंदी और जीएसटी के कारण उनका व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ और उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.