Let’s travel together.

Abhishek Bachchan की OTT पर हिट हुई फिल्म ‘द बिग बुल’ का बनेगा सीक्वेल, प्रोड्यूसर ने खुद किया खुलासा… 

102

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन किसी न किसी वजह से अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं, अब एक बार फिर अभिनेता अपनी फिल्म ‘द बिग बुल’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट की तैयारी चल रही है, जिसकी जानकारी प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने दी है।

दरअसल, प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह ‘द बिग बुल’ के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘द बिग बुल के अगले पार्ट का काम प्रोसेस में है और हम एक किताब के राइट्स खरीदने पर भी काम कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन कमाल के एक्टर हैं और उनके साथ काम करना मुझे काफी पसंद है। लेकिन फिल्म में अभिषेक का चयन स्क्रिप्ट के हिसाब से किया जाएगा।’

आनंद पंडित ने कहा कि वे समीक्षकों द्वारा मिले अच्छे रिस्पांस वाली फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम इस बारे में गंभीरता से सोच रहे हैं और दो-तीन फ्रेंचाइजी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम ‘सरकार 4’ जैसा कुछ बना सकते हैं। ‘सरकार’ (2005) और ‘सरकार राज’ (2008), दोनों ही पार्ट बहुत हिट हुए थे, जबकि ‘सरकार 3’ को मिक्स रिस्पांस मिला था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों का इंतजार! हमर क्लीनिक भवन तैयार, इलाज शुरू नहीं     |     शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान को सराहा     |     झीरम घाटी मामले के षड्यंत्रकारियों को बचा रही सरकार : अनिता योगेंद्र शर्मा     |     जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप में मूलभूत कमियां, मोदी सरकार की नीयत पर सवाल: अजय कुमार लल्लू     |     जिला बदर आरोपी को पनाह देने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा     |     बुद्धि को विराम देकर समर्पण की ओर-मुनि श्री निरीह सागर महाराज     |     भारत के प्रयासों को वैश्विक पहचान, भुवन रिभु के प्रयासों की बड़ी उपलब्धि     |     “सच बात पूछती हूँ, बताना ना बाबूजी…” ने सभागार को किया भाव-विभोर     |     उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित       |     श्रीकृष्ण के प्रसंग पर्यावरण संरक्षण, जीव-दया और सामूहिक सुरक्षा का देते हैं संदेश : उप मुख्यमंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811