Let’s travel together.

Budget 2023 में सोने के आयात शुल्क में हो सकती है कटौती

95

इस बार के बजट में सोने के आयात शुल्क में कटौती हो सकती है। इससे जेम्स एंड ज्वेलरी क्षेत्र के निर्यात और विनिर्माण को बढ़ावा मिल सकता है। वाणिज्य मंत्रालय ने इसकी सिफारिश वित्त मंत्रालय से की है। इस साल जुलाई में लगातार बढ़ रहे चालू खाता घाटा और सोने के आयात पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने आयात शुल्क को 10.75 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया था। इसमें 2.5 फीसदी कृषि इन्फ्रा डेवलपमेंट सेस भी है।

सूत्रों ने बताया कि जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग ने वाणिज्य मंत्रालय से शुल्क में कटौती की सिफारिश की है। इसके बाद वाणिज्य मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से इसकी सिफारिश की है। मंत्रालय ने इसके साथ ही कुछ अन्य आयातित उत्पादों के विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उन पर भी शुल्क घटाने की मांग की है।हर साल, जेम्स एवं ज्वेलरी निर्यात उद्योग आयात शुल्क में कटौती की मांग करता है।

जेम्स एंड ज्वेलरी निर्यात प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के पूर्व चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि उद्योग को उम्मीद है कि इस बजट में निर्यात को बढ़ावा देने और रोजगार पैदा करने के लिए बजट में कुछ फैसला हो सकता है। जेम्स एवं ज्वेलरी निर्यात इस साल अप्रैल-नवंबर में दो फीसदी बढ़कर 26.45 अरब डॉलर हो गया। इसी दौरान सोने का आयात 18.13 फीसदी गिरकर 27.21 अरब डॉलर पर आ गया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811