Let’s travel together.

खबर का असर:: एमपीआरडीसी ने ली बालमपुर घाटी की सुध

0 116

रेलिंग मरम्मत कराने के साथ ही भरवाए साइडों के गड्डे
-रोड साइड के गड्डों व टूटी हुई रेलिंग से हो रहे थे हादसे

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

एक बार फिर एमपी टुडे वेबसाइट की खबर का असर देखने को मिला है। बालमपुर घाटी पर आए दिन टूटी हुई रेलिंग और सड़क किनारे के गड्डों की वजह से वाहन घटनाएं हो रही थी। इस जन समस्या की खबर लगने के बाद गुरुवार को एमपीआरडीसी विभाग नींद से जागा और टूटी हुई रेलिंग की मरम्मत कराने के साथ ही सड़क किनारे के गड्डों में मुरम भरवाई। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 की बालमपुर घाटी पर टूटी हुई रेलिंग और सड़क किनारे के गहरे गड्डों की वजह से प्रतिदिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही थीं। यहां पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है।

वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व विदिशा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लाइन करने की मांग शासन प्रशासन से की थी। स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग तीन सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें सौ से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सिर्फ बालमपुर घाटी पर ही पिछले 11 महीने में हो 60 घटनाएं हो चुकी हैं। बालमपुर घाटी पर टूटी हुई रेलिंग और सड़क किनारे के गड्डों की वजह से सप्ताह में एक दो हादसे हो रहे हैं। जिसमें कई वाहन चालक अपनी जान गवां चुके हैं। और कई लोग घायल भी हो चुके हैं। अभी पिछले हफ्ते ही बालमपुर घाटी पर किनारे के गड्ढे में पहिया आने से आने से उज्जैन से जबलपुर टोस्ट लेकर जा रहा आयशर ट्रक एमपी 09 जीएफ 6344 पलट गया था। वो तो गनीमत रही थी कि कोई बड़ी अनहोनी नही हुई थी। वहीं ड्रायवर और क्लीनर ने समझदारी दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली थी। इतना सब होने के बाद भी बालमपुर घाटी पर ज़िम्मेदार अधिकारियों द्वारा दुर्घटनाएं रोकने के लिए ना तो टूटी हुई रेलिंग सही की जा रही थी और न ही किनारे के गड्ढे भरने के कोई उपाय किए जा रहे थे।

इस जन समस्या को एमपी टुडे वेबसाइट ने 17 दिसंबर को अपने अखबार में हादसों की सड़क स्टेट हाइवे 18, 1 साल में हो चुकी हैं 300 घटनाएं शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर लगने के बाद ज़िम्मेदार एमपीआरडीसी विभाग ने गुरूवार को बालमपुर घाटी पर टूटी हुई रेलिंग की मरम्मत कराने के साथ ही सड़क किनारे के गड्डो में मुरम डालकर उन्हें भरवा दिया है। समस्या का समाधान होने पर रातातलाई सरपंच रघुवीर मीणा, खोहा सरपंच कालूराम मीणा, दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, कांग्रेस नेता बबलू पठान, साजिद खान व कैलाश गोस्वामी ने एमपी टुडे वेबसाइट का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कियोस्क संचालक से डकैती का खुलासा: राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार     |     सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में व्यास पूजन पर विशेष व्याख्यान     |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन मौके पर ही दर्जनों समस्याओं का हुआ निराकरण     |     कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811