Let’s travel together.

संगत संस्था द्वारा त्रिमूर्ति चौराहा सलामतपुर में मानसिक स्वास्थ्य अवसाद पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0 272

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

संगत संस्था द्वारा त्रिमूर्ति चौराहा सलामतपुर पर मानसिक स्वास्थ्य अवसाद पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से भोपाल से साइक्लोजिस्ट हर्षिता यादव पधारीं। जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तार से ग्रामीणजन से बात की और ग्रामीणों से अवसाद के लक्षण, अवसाद से दूर कैसे रहा जा सके इस पर पूरी चर्चा की। साथ ही संगत संस्था के जिला समन्वयक प्रशांत शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य पर संगत संस्था द्वारा रायसेन जिले में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही कार्यक्रम में हैप सुपरवाइजर गौरीशंकर द्विवेदी ने उपस्थित ग्रामीण जन को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन हैप सुपरवाइजर ब्रजेश पाराशर ने किया। एवं उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया तथा संस्था की आगामी रूप रेखा से परिचित भी करवाया। कार्यक्रम में विशेष रूप से ढकना सरपंच कोमल सिंह मालवीय, मेहरबान सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह सेंगर, रघुवीर विश्वकर्मा, राजेन्द्र सिंह राजपूत, पीयूष शर्मा, देवी सिंह, भागीरथ ,जुगन शर्मा सहित लगभग साढ़े तीन सौ की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग व किशोरी बालिकाएं और सभी ग्रामीण जन उपस्तिथ रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811