Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने जिला चिकित्सालय में कोविड के इलाज की तैयारियों का लिया जायजा

0 121

जिले भर में कॉविड दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने आम नागरिकों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की

अनुराग शर्मा सीहोर

चीन में कोविड की लहर आने के बाद  देश और प्रदेश  में कोविड को लेकर सतर्कता बरती जा रही है । इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर कोविड की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ चौधरी ने कोविड मरीजों के उपचार के लिए बनाए गए आईसीयू वार्ड,  कोविड परीक्षण एवं रिपोर्टिंग कक्ष, ऑक्सीजन प्लांट,  कॉविड से संबंधित दवाएं तथा उपकरणों सहित एंबुलेंस का भी  निरीक्षण किया । उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल  के तहत दवाओं और कोविड से संबंधी सभी उपकरणों की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ राम चौधरी ने चिकित्सकों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भले ही कोविड की लहर ना आए, लेकिन सभी आवश्यक तैयारी पूरी होनी चाहिए। उन्होंने सभी उपकरणों को समय-समय पर चलाकर क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय के साथ ही उन्होंने जिले भर में कोविड  को दृष्टिगत रखते हुए तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली।

डॉक्टर चौधरी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि मास्क का उपयोग करें । विशेष रूप से जब वे भीड़भाड़ वाले इलाके में जाएं तो मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में  अभी कोविड के नए वेरिएंट के मरीज नहीं है लेकिन इतिहात के तौर पर सावधानी रखना आवश्यक है।

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं सीएमएचओ सुधीर डेहरिया ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ  चौधरी को जानकारी दी कि जिला अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। अस्पताल में वर्तमान में 80 बिस्तरों की व्यवस्था है, जिसमें 52 बेड ऑक्सीजन युक्त है । इनमें 22 बेड आईसीयू में उपलब्ध है। जिला चिकित्सालय में 12 वेंटिलेटर तथा 950 कंसंट्रेटर उपलब्ध है । पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ही कोविड मरीजों को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस भी उपलब्ध है। जिला चिकित्सालय में 1000 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील है ।  निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गोपाल इंजीनियर तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811