Let’s travel together.

करणी सेना का जन आंदोलन

0 249

8 जनवरी भोपाल में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने और एट्रोसिटी एक्ट के तहत 21 सूत्री मांगो को लेकर करेंगे जग्गी प्रदर्शन

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

प्रदेश में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव से पहले आर्थिक आधार पर आरक्षण देने और एट्रोसिटी एक्ट के तहत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना ने शनिवार को सिलवानी में एक सभा कर जन आंदोलन के लिए समर्थन जुटाया और सर्व समाज के लोगों को 8 जनवरी में करणी सेना के जन आंदोलन में शामिल होने जम्बूरी मैदान भोपाल के लिए आमंत्रित किया। सिलवानी बजरंग चौराहा पर आम सभा को संबोधित करते हुए करणी सेना के ठाकुर शैलेंद्र सिंह झाला ने कहा की करणी सेना परिवार किसी भी धर्म, जाति या समाज के विरोध में नहीं है यह केवल उनके पक्ष में हैं जो वास्तविकता में गरीब है एवं सरकार की वास्तविकता योजनाओं से वंचित है।

वही बैठक के दौरान सभी करणी सैनिकों और राजपूत सरदारो ने निर्णय लिया है कि वह अपने अपने व्यक्तिगत साधनों से जम्बूरी मैदान भोपाल पहुंचेंगे, जहां संगठन के निर्देश पर मांगों के समर्थन में व्यापक प्रदर्शन किया करेंगे इस दौरान जयपाल सिंह ठाकुर, देशराज सिंह तोमर, महेंद्र सिंह राजपूत,ठाकुर सचिन सिंह राजपूत बरेली,ठाकुर राजकुमार सिंह राजपूत उदयपुरा,शुखबीर सिंह वीरपुर,फौजी राजेंद्र सिंह ठाकुर,विपिन तोमर,प्रताप सिंह ठाकुर बेगमगंज,गोविंद सिंह ठाकुर,जितेंद्र सिंह ठाकुर परसौरा, सत्येंद्र सिंह ठाकुर,मन्नू राजपूत, धर्मेन्द्र रघुवंशी समेत बड़ी संख्या में करणी सैनिक एवं राजपूत सरदार। मन्नू राजपूत शिवराज सिंह राजपूत आदित्य रामशरण, प्रियांश सिंह राजपूत, दीपक सोनी, नारायण यादव, महेंद्र रघुवंशी जय बाबू जैन आशीष सिंघई रिंकू श्रीवास्तव रितिक सिंह राजपूत नीतेश वैधराज, सत्यम राजपूत महेंद्र राजपूत राजेश राजपूत नरेश राजपूत अनिल राजपूत सौरभ रघुवंशी आदि समस्त करणी सैनिक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811