Let’s travel together.

सिख समाज और विद्याभारती के संयुक्त तत्वावधान में ‘वीर बाल दिवस’ 26 दिसंबर को

0 84

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन

सिख समाज और विद्याभारती के संयुक्त तत्वावधान में ‘वीर बाल दिवस’ 26 दिसंबर, को मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत नाटय मंचन और गौरव रैली प्रमुख है। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सिख समाज के संरक्षक इकबालसिंह गांधी और अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह अरोरा ने गुरूद्वारा सुखसागर, फीगंज में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया कि सिख धर्म के दसवें गुरू श्री गुरू गोबिंदसिंह को सर्वंशदानी कहा गया है, उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपने पूरे वंश का बलिदान दिया था। उनके माता पिता के अलावा चार पुत्रों – ने भी शहादत दी थी। साहिबजादों की स्मृति को नमन करने के लिए 26 दिसंबर को केन्द्र सरकार द्वारा ‘वीर बाल दिवस’ घोषित किया गया है। इस अवसर पर उज्जैन में गौरव रैली और नाट्य मंचन आदि का आयोजन किया जा रहा है। श्री अरोरा ने बताया कि 26 दिसंबर सुबह 9 बजे गुरूद्वारा फ्रीगंज से गौरव रैली का शुभारंभ होगा, जो शहीद पार्क टावर चामुंडा माता चौराहा मालीपुरा फव्वारा चौक नई सड़क तेलीवाडा चौराहा बुधवारिया चौराहे होती हुई नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुरूद्वारा माता गुजरी जी, गीता कालोनी, बुधवारिया में समाप्त होगी। रैली में बड़ी संख्या में समाज के युवा महिलाएं और पुरूष शामिल होकर साहिबजादों के शौर्य और शहादत को नमन करेंगे। श्री गांधी ने बताया कि शाम 6 बजे शहीदपार्क पर श्री गुरू तेगबहादुर से चार साहिबजादों की शहादत गाथा पर केन्द्रित नाटक ‘चांदनी चौक से सरहिंद तक का लाईट एंड साउंड आधारित मंचन होगा। यह प्रस्तुति पंजाबी रंगमंच, पटियाला की है, जिसमें 24 से अधिक कलाकार भाग लेंगे । नाट्य मंचन के बाद शहीद पार्क से समाजजनों द्वारा एक विशाल कैंडल मार्च निकाला जाएगा। श्री गांधी ने अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेकर सिख धर्म की शहादत की महान परम्परा से रूबरू होने की अपील की हैं। पत्रकार वार्ता में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ समाज जन मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811