देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
साँची में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन शुरू हो चुका है इस रामलीला में नगर के ही युवा लीला में विभिन्न किरदार निभा रहे हैं ।
जानकारी के अनुसार नगर में आयोजित होने वाली रामलीला सांची रामलीला समिति के तत्वावधान में प्रारंभ हो चुकी है इस रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला में विभिन्न किरदार निभाने वाले पात्रों के रूप में नगर के युवा बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रामलीला का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ 21 दिस बुधवार को भगवान राम का जन्म तथा विश्वामित्र का आगमन हुआ तथा ताड़का बध एवं यज्ञरक्षा की लीला आयोजित की गई आज 22 दिस गुरुवार को अहिल्या उद्धार एवं भगवान राम एवं लक्ष्मण का जनकपुर भ्रमण एवं वाटिका मिलन लीला आयोजित की गई रामलीला में विभिन्न पात्रों तथा विभिन्न वेशभूषा से सजधज कर किरदार निभाने वालों के लोगों का मनमोह लिया आसपास क्षेत्र से भी बडी संख्या में लोग रामलीला का आंनद उठा रहे हैं तथा 23 दिस शुक्रवार को धनुष यज्ञ एवं लक्ष्मण परसराम संवाद की लीला का मंचन किया जायेगा इस रामलीला के आयोजन में रामलीला समिति के पदाधिकारियों सदस्यों ने लीला मंचन एवं विभिन्न व्यवस्था में जुटे दिखाई दे रहे हैं इसी के साथ ही नगर परिषद प्रशासन ने भी रामलीला मैदान में ठंड से राहत दिलाने के लिए अलाव व्यवस्था एवं जल व्यवस्था सफाई व्यवस्था सुचारू बनाने का बीड़ा उठा रखा है रामलीला में भगवान राम के जयकारों से नगर गुंजायमान बन रहा है नगर के भी बच्चे बृद्ध पुरुष महिला बडी संख्या में आंनद उठा रहे हैं साथ ही रामलीला मैदान पर पुलिस व्यवस्था सुचारू बनाई गई है ।