Let’s travel together.

16 दिसम्बर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

0 120

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 16 दिसम्बर 2022 को होगा।30 दिन से भी कम समय में महाविद्यालय परिवार द्वारा इस संगोष्ठी को मूर्त रूप दिया गया। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में 500 से भी अधिक पंजीयन एवं 168 शोध आलेख प्राप्त हुए हैं। यह सभी शिक्षाविद राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत उच्च शिक्षा संस्थानों के गुणात्मक कार्य में प्रतिमान बदलाव, बहुविषयक शिक्षा और अनुसंधान,अभिनव शैक्षणिक दृष्टिकोण और मूल्याकंन,शिक्षा का डिजिटलीकरण पर विचार विमर्श कर शिक्षानीति के क्रियान्वयन एवं चुनोतियों के सफल संचालन का प्रयास करेंगे। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में तकनीकि सत्र प्राचार्यों, शिक्षकों, शोधार्थीयों एवं 4 विद्यार्थियों के लिए आनलाईन एवं ऑफलाइन आयोजित होगे एवं सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुत करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा।
राष्ट्रीय संगोष्ठी के बारे में जानकारी पत्रकार वार्ता के माध्यम से ओरिजिनल प्रेस क्लब में संस्था के पदाधिकारियों ने दी। डॉ. कीर्ति डिडी प्राचार्या निर्मला महाविद्यालय उज्जैन ने बताया कि 16 दिसंबर को संगोष्ठी का शुभारंभ , डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश शासन मुख्य अतिथि एवं डॉ. अखिलेश कुमार पांडेय, कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन, प्रो. विजयकुमार सी.जी. कुलपति महर्षि पाणिनी संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन, विशिष्ट अतिथि रहेंगे एवं इस राष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता उज्जैन कैथलिक धर्मप्रांत के धर्मगुरु डॉ.सेबस्टियन वडक्कल करेंगे।

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर रविन्द्र रामचन्द्र कन्हेरे, निदेशक प्रवेश व शुल्क नियामक समिति, मध्यप्रदेश नीति व्यवसायिक शिक्षण संस्था, भोपाल मध्यप्रदेश, श्री अशोक जी कडेल, निदेशक हिंदी ग्रंथ अकादमी भोपाल, प्रोफेसर अर्पण भारद्वाज, अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग, उज्जैन। यह राष्ट्रीय संगोष्ठी शिक्षा नीति के सभी आधार स्तंभों को स्पर्श करती हुई नए कीर्तिमान स्थापित करेगी एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेगी।
डॉ. कीर्ति डिडी ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य शिक्षाविदों में नए अनुसंधान क्षेत्रों का पुन निर्माण करना है एवं प्राचीन ज्ञान को भविष्य के विचारों से जोड़ना है। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के माध्यम से नए शोध एवं नवोन्मेष प्राप्त होंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811