जिला मुख्यालय की सड़कों के निर्माण की क्वालिटी चेक करने पहुंचे केंद्रीय प्रयोग शाला दल के साथ अधीक्षण यंत्री
रायसेन। रायसेन जिला मुख्यालय पर बन रही दो अलग-अलग सड़को की गुणवत्ता की जांच करने आज
अधीक्षण यंत्री भोपाल सम्भाग सहित केंद्रीय प्रयोग शाला का दल पहुंचा। जहां उन्होंने 14 करोड़ रुपये की लागत से दरगाह शरीफ से रायसेन सागर तिराहे तक और 33 करोड़ रुपए की लानत से गोपालपुर से खरगावली तक बनने बाली फ़ोर लेन सड़क की गुणवत्ता की जांच की। जांच दल ने कई स्थानों से सेम्पल भी लिये।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही कलेक्टर बंगले के सामने डामर का फाइनल कोड डाला गया था जिसमे बड़ी दरारें आकर रोड फट गया था।इस कारण नागरिकों ने इसकी शिकायत कलेक्टर श्री अरविंद दुबे और कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण किशन वर्मा से की थी। इस दौरान अधिकारियो ने काम रुकवाकर दो लोड डामर ट्रक वापिस कर दिए थे।
इस मामले में योगेंद्र कुमार अधीक्षण यंत्री भोपाल सम्भाग ने कहा कि रायसेन जिला मुख्यालय पर बन रही सड़को में गुणवत्ता से कोई समझौता नही किया जाएगा। मानकों के साथ ही सड़क निर्माण किया जा रहा है। गड़बड़ी हुई तो निर्माण एजेंसी और सम्बंधित अधिकारियों पर कार्यवाही होगी।