Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने ग्राम सेमरा में एक करोड़ रू लागत से निर्मित शासकीय हाईस्कूल भवन का किया लोकार्पण

0 101

रायसेन।स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा रायसेन तहसील के ग्राम सेमरा में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में एक करोड़ रू की लागत से नवनिर्मित शासकीय हाईस्कूल भवन सेमरा का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनका सर्वांगीण विकास हो, और अधिक बेहतर तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाकर तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि आज यहां एक करोड़ रू की लागत से निर्मित शासकीय स्कूल भवन का लोकार्पण किया गया है। इस स्कूल भवन में चार अध्ययन कक्ष, एक कम्प्यूटर कक्ष, एक प्रयोगशाला कक्ष, एक पुस्तकालय कक्ष, एक प्राचार्य कक्ष, प्रवेश दीर्घा सहित अन्य कक्ष बनाए गए हैं।


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने भी संबोधित किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एमएल राठौरिया द्वारा नवनिर्मित स्कूल भवन तथा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, सांची नगर परिषद अध्यक्ष श्री पप्पू रेवाराम अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811