Let’s travel together.

नावालिग बालिका को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास,12 हजार का जुर्माना

0 173

रायसेन। विशेष न्यायालय ADJ बरेली श्रीमान सुधांशु सक्सेना द्वारा आरोपी नीलेश उर्फ़ आशीष अहिरवार पिता गरीबदास अहिरवार, उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम चुन्हैटिया तहसील सिलवानी को अवयस्क बालिका को अगवा कर गलत काम करने के मामले में साक्ष्यो के आधार पर दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं कुल 12000 रु. जुर्माना से दण्डित किया गयाI
प्रकरण का संक्षेप में विवरण इस प्रकार है कि पीड़ित बालिका की दादी ने इस आशय की रिपोर्ट लेखबद्ध कराई कि, दिनांक 21.12.2018 को रात्रि करीब 10 बजे चुन्हैटिया का रहने वाला नीलेश घर आया था; ठंड व रात होने से उसे घर पर रोक लिया I दूसरे दिन सुबह 08 बजे नीलेश अपनी मोटर साईकिल से चला गया और मैं अपने पोता और पोती (पीड़ित बालिका) को लेकर छींद मंदिर चली गई Iजब मैं छींद मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी तभी रास्ते में नीलेश मिला और दोनों बच्चो को अपनी मोटर साईकिल पर बैठा कर खैरवाड़ा छोड़ने का बोलकर ले गया Iघर पहुँचने पर देखा कि बच्चे घर पर नहीं थे I नीलेश बच्चो को बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया था I
उक्त रिपोर्ट पर थाना बरेली द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अपराध क्रमांक 590/2018धारा 363, 366 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान दिनांक 24.12.2018 को दोनों बच्चो को ग्राम हथोड़ा में खेत से दस्तयाब किया गया Iपीड़ित बालिका ने बताया कि नीलेश ने उसके साथ गलत काम किया है अतः पीड़ित बालिका के मेडिकल परीक्षण एवं कथनानुसार धारा 376 (1), 323, भा.द.वि. एवं 3/4, 5(एम)/6 लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 का इजाफा किया गया I अनुसन्धान उपरांत अभियोगपत्र मान. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया I उक्त प्रकरण के शीघ्र निराकरण हेतु शासन द्वारा चिन्हित किया गया जिसमे शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्री सुनील कुमार नागा एवं अपर लोक अभियोजक श्री नरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा संयुक्त रूप से पैरवी की गई I
मान. विशेष न्यायालय ADJ बरेली द्वारा आरोपी नीलेश उर्फ़ आशीष अहिरवार को धारा 363,366 भा.द.वि. में 5 वर्ष का सश्रम कारावास व 1000-1000 रु. अर्थदंड एवं धारा 376 (ए ए) म.प्र. संसोधन आध्यादेश 2018 व 376 (आई) भा.द.वि. में आजीवन कारावास एवं 5000-5000 रु. अर्थदंड कुल 12000 रु. अर्थदंड से दण्डित किया गया I अभियोक्त्री को 3,00,000 रु. (तीन लाख रु.) पीड़ित प्रतिकार भी स्वीकृत किया गया I

न्यूज सोर्स-श्रीमती शारदा शाक्य मीडिया प्रभारी जिला रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811