Let’s travel together.

पति देवर दहेज के लिए करते है मारपीट, बहु ने दर्ज कराया मामला

0 180

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

शुक्रवार को रातातलाई क्षेत्र की फ़रियादिता ने सलामतपुर थाने में दहेज लाने के लिए मारपीट करने पर अपने पति, देवर व ननद पर मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को रातातलाई पंचायत के मूंगफली कालोनी निवासी ज्योति सूर्यवंशी ने दहेज लाने के लिए मारपीट करने पर अपने पति राजकुमार गंगवाल, देवर बंटी गंगवाल, ननद सुनीता गंगवाल व अंजू गंगवाल निवासी ग्राम कुल्हारे थाना बैरसिया जिला भोपाल पर दहेज अधिनियम सहित मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध 498 आईपीसी, 34, 506, 3/4 दहेज अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्जकर विवेचना में लिया है। वहीं फरियादिता ज्योति सूर्यवंशी ने बताया कि उसकी शादी 29 अप्रेल 2018 को राजकुमार गंगवाल से हुई थी। शादी के बाद से पति और उसका पूरा परिवार और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा। कई बार मेरे साथ जमकर मारपीट भी की गई। मेरा परिवार इनकी मांगे पूरी कर कर के थक चुका है। लेकिन इनकी मांगे कभी पूरी ही नही होती हैं। शादी के बाद 4 सालों में मुझे दहेज के लिए बार बार प्रताड़ित किया जा रहा है। अब अति होने पर मैने पति राजकुमार सहित देवर और ननद पर कार्रवाई के लिए सलामतपुर थाने में आवेदन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811