Let’s travel together.

छिंदवाड़ा ‘मोदीमय’ हो गया, भाजपा को हासिल होगा भारी बहुमत : मोहन यादव

0 82

छतरपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे। वे भाजपा प्रत्याशी विवेक साहू के नामांकन जमा कराने के लिए छिंदवाड़ा जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे से पहले आज कहा कि समूचा छिंदवाड़ा‘मोदीमय’हो गया है और भारतीय जनता पार्टी को इस बार हर ओर भारी बहुमत हासिल होने वाला है।

डॉ यादव ने आज छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी विवेक साहू के नामांकन के लिए वहां रवाना होने के पूर्व अपने बयान में कहा कि आज पहले चरण के नामांकन की अंतिम तारीख है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इसके लिए जबलपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट जा रहे हैं। छिंदवाड़ा सहित पूरे प्रदेश में जिस प्रकार का माहौल दिख रहा है निश्चित रूप से भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो माहौल बना है, वह‘न भूतो न भविष्यति’है। छिंदवाड़ा‘मोदीमय’हो गया है।

बता दें कि छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गृह क्षेत्र है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ ने चुनाव जीता था। इस बार भी वे ही यहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जिक्रयोग है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में गई छिंदवाड़ा राज्य की एकमात्र संसदीय सीट है और भाजपा इस सीट को जीतने के लिए हर संभव कोशिश में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811