Let’s travel together.

शिवराज सिंह सरकार ने देवास को प्रयोगशाला बना के रख दिया है-श्री चौधरी

0 130

स्मार्ट मीटर एवं बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस जनों ने किया प्रभावी आंदोलन

नितिन गुप्ता देवास

देवास शहर में विद्युत मंडल के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से विद्युत उपभोक्ता के यहां हजारों रुपए के बिजली के बिल आ रहे हैं जिसको लेकर शहर के लोगों में आक्रोश है । इसी को लेकर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने जवाहर चौक से एक रैली के रूप में शहर के विभिन्न मार्गों से पहुंचकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया। ज्ञापन का वाचन नंदकिशोर पोरवाल ने किया। जिसमें मांग की है कि तत्काल ही बिजली को लेकर पुरानी व्यवस्था की जाए, लोगों को फिर से पेपर के बिल दिए जाए, किसी की भी बिजली नहीं काटी जाए, बिलो की राशि किश्तों में ली जाए, स्मार्ट मीटर में आ रही शिकायत का निराकरण किया जाए। वही सभा को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने देवास शहर को एक प्रयोगशाला के रूप में रख लिया है। प्रदेश में सबसे पहले स्मार्ट मीटर देवास में लगाए गए हैं जबकि इंदौर-उज्जैन जैसे शहरों में आज तक के स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी माह के बाद यह मीटर भी हटा दिए जाएंगे। उनकी जगह प्रीपेड मीटर लग जाएंगे। श्री चौधरी ने अधिकारियों को चेताया कि देवास शहर में शीघ्र ही पुरानी पद्धति के अनुसार बिजली के पेपर वाले बिल नहीं दिए गए, लोगों की बिजली काटी गई तो हमे सड़कों पर आकर और उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। श्री चोधरी ने ऐसे कई ज्वलनशील मुद्दे को लेकर सांसद विधायक की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए कि आज लोग परेशान है जब वे चुप क्यों है।

इसी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवान सिंह चावड़ा, तंवर सिंह चौहान, रितेश त्रिपाठी, विश्वजीत सिंह चौहान, अनिल गोस्वामी, डॉक्टर गजेंद्र तोमर, खलील अहमद, विक्रम मुकाती आदि ने संबोधित किया है। संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार एजाज शेख ने माना। आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शौकत हुसैन, रेखा वर्मा, पंडित जयप्रकाश शास्त्री, जितेन्द्रसिंह मोंटू, संजय कहार, जितेन्द्रसिंह गौड़, दिग्विजय सिंह झाला, दीपेश कानूनगो, इम्तियाज शेख भल्लू, विक्रम पटेल गोवर्धन देसाई, पोपसिंह परिहार, दिलीपसिंह बजेपुर, मोहित शर्मा मोनू, नरेन्द्र यादव, विशाल यादव, लक्की मक्कड़, मलखान देवड़ा, डॉ. गजेन्द्र तोमर, श्रीराम सहानी, कलाबाई, चमेली बाई, ईशान राणा, वसीम हुसैन, शकील लक्की, वीरेन्द्र परदेसी, अर्जुन मारू, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व महिलाएं उपस्थिति जो अपने हाथों में बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर के विरोध में लिखे स्लोगन के बोर्ड लेकर चल रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811