रायसेन। गत दिवस सुभाष एक्सीलेंस स्कूल भोपाल में महाकवि कालिदास विरचित प्रसिद्ध संस्कृत ग्रंथों के आधार से अनेक नाटकों, श्लोकों तथा कालिदास के जीवन पर आधारित चित्रकलाओं का संभाग स्तरीय कार्यक्रम रखा गया।श्लोक गायन में शासकीय एकीकृत हाईस्कूल अंडोल की छात्रा रुचि लोधी को चतुर्थ स्थान,कालिदास के जीवन पर आधारित चित्रकला में शासकीयउत्कृष्ट विद्यालय रायसेन की कामिनी बैरागी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।कार्यक्रम में रायसेन जिले से सी.एम. राइज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिलवानी के विद्यार्थियों के द्वारा अभिज्ञान शाकुंतलम् नृत्य नाटिका का मंचन किया गया जिसमें तृतीय स्थान प्राप्त किया।

नाटक को अगर देखा जाए तो सात अंकों में किया गया नाटक का प्रदर्शन संगीत और प्रकाश परिकल्पना से सरोबार रहा एवं विद्यार्थियों की भाव भंगिमाओं ने नाटक का शास्त्रीय पक्ष भी दर्शकों के समक्ष बखूबी प्रस्तुत किया।
नाटक के पात्रों के द्वारा जो संवाद शुद्ध उच्चारण के साथ संस्कृत में किया गया।
नाटक में जिन छात्रों के द्वारा अभिनय किया गया उनके किरदार और वह इस प्रकार हैं
विद्यार्थी का नाम और रोल
1-अनुज यादव -राजा दुष्यंत
2- पूर्वा विश्वकर्मा – शकुंतला
3- सृष्टि बारीबा- शकुंतला की सखी
4- मनीषा लोधी -शकुंतला की सखी
5-हर्षित यादव- भंवरा, सिंह
6-रोशन सेन -हिरण व सर्वदमन
7-हर्ष कुशवाहा-पुरोहित
8-सुमित लोधी -शार्ङ्गंरव
9 नीलेश केवट- कण्व ऋषि
10अरविंद यादव- दुर्वासा ऋषि
11- संदीप यादव – राजा दुष्यंत
12- युवराज ठाकुर – राजा दुष्यंत
13- हिमानी कापसे- शकुंतला
14- तन्मय मिश्रा- ऋषि
15- वीर चढ़ार- सैनिक
16- शिवानी रघुवंशी- गुरु माता
17- यश कुर्मी- सैनिक
18- देवगौर- सारथी
विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एवं नाटक को तैयार करने वाले नियम जैन उच्च माध्यमिक शिक्षक को विद्यालय के प्राचार्य महोदय एवं समस्त शिक्षक गणों के द्वारा उत्साहवर्धन किया।