Let’s travel together.

शिवपुरी: जनहित में श्रीराम कॉलोनी में मोबाइल टॉवर निर्माण पर लगी रोक

0 124

एसडीएम कोर्ट ने दिया स्टे, घनी बस्ती में 50 मीटर के एरिये में तीसरे मोबाइल टॉवर का हो रहा था निर्माण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जनहित में श्रीराम कॉलोनी के निवासियों की याचिका पर शिवपुरी एसडीएम गणेश जायसवाल ने महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए श्रीराम कॉलोनी में मोबाइल टॉवर के निर्माण पर स्टे दे दिया है। एसडीएम श्री जायसवाल ने फैसले में लिखा है कि आवेदकगण के आवेदन के प्रकाश में प्रश्राधीन मोबाइल टॉवर के निर्माण को रोका जाना, न्यायोचित एवं विधि संगत प्रतीत होता है। प्रश्राधीन मोबाइल टॉवर के निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से आगामी पेशी दिनांक 9 नबंवर 2022 तक रोक लगाई जाती है। इस मामले में आवेदकगणों की ओर से अभिभाषक संजीव बिलगैयां ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 133 के अंतर्गत आवेदन एसडीएम कोर्ट में पेश किया था। न्यायालय ने उन्हें सुनने के बाद अंतरिम राहत आवेदकगणों को प्रदान की है।


अभिभाषक संजीब बिलगैयां ने जानकारी देते हुए बताया कि एसडीएम कोर्ट में उन्होंने उनके पक्षकारगण अशोक कोचेटा, अरविंद ठाकुर, दिलीप अग्रवाल, शेख मुख्तियार, वीरेंद्र राठौर, आकाश जैन, आनंद अग्रवाल, आलोक शुक्ला आदि निवासीगण श्रीराम कॉलोनी वार्ड क्रमांक 7 की ओर से आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन में इंडस टॉवर लिमिटेड, श्रीमति गीता कुशवाह और नगर पालिका शिवपुरी को पक्षकार बनाया गया है। कॉलोनी में मोबाइल टॉवर का निर्माण प्रार्थी क्रमांक 1 के आवासीय परिसर से सटाकर किया जा रहा है। प्रस्तावित टॉवर निर्माण के आसपास प्रार्थीगण के रिहायशी भवन हैं। जब प्रार्थीगण ने टॉवर लगाने का विरोध किया तो वे लोग नहीं माने। जिस कारण पुलिस कोतवाली शिवपुरी को आवेदन दिया गया। आवेदन में आवेदकगणों ने बताया कि उनकी कॉलोनी में प्रति प्रार्थी श्रीमति गीता कुशवाह पत्नी राजकुमार कुशवाह निवासी श्रीराम कॉलोनी द्वारा इंडस टॉवर लिमिटेड कम्पनी का मोबाइल टॉवर स्थापित किया जा रहा है। जिसकी खुदाई भी शुरू कर दी गई है। जबकि उस एरिये में 50 मीटर के दायरे में पहले से ही 2 मोबाइल टॉवर लगे हुए हैं। इन मोबाइल टॉवरों से निकली इलेक्ट्रो मैग्रेटिक तरंगों से कॉलोनी के निवासी बीमार हो रहे हैं। तीसरा मोबाइल टॉवर दूसरे मोबाइल टॉवर से मुश्किल से 100 फुट से भी कम दूरी पर लगाया जा रहा है। ऐसी परिस्थति में अत्याधिक कम दूरी के बीच में मोबाइल टॉवर को स्थापित किए जाने से जन सामान्य की जीवन रक्षा का संकट उत्पन्न होना स्वाभाविक है। यदि तीसरा मोबाइल टॉवर लगा तो उसमें लगने वाले जनरेटर आदि से शोर तथा कंपन से आस पास के भवन व निवासीगण प्रभावित होंगे। टॉवर से उत्पन्न होने वाली इलेक्ट्रो मैग्नेटिक रेज से आसपास के निवासीगण के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़कर केंसर जैसी बीमारी हो सकती है। साथ ही गर्भवती महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। इस प्रकार प्रति प्रार्थीगण द्वारा किया जा रहा कृत्य जन स्वास्थ्य को गंभीर खतरा होकर लोक न्यूसेंस को बढ़ावा देगा, जो अविलंब रूकवाये जाने योग्य है। निर्माणाधीन मोबाइल टॉवर श्रीराम कॉलोनी तथा गौतम बिहार कॉलोनी में लग रहा है, जो घनी बस्ती है। आवेदन में यह भी मांग की गई है कि यदि मोबाइल टॉवर लगाने की अनुमति दी गई है तो जन सामान्य के स्वास्थ्य एवं जीवन रक्षा के दृष्टिगत अनुमति निरस्त की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811