Let’s travel together.

नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला आबकारी रायसेन एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

0 277

रायसेन। आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश द्वारा निर्देशित नशा मुक्ति अभियान के परिपालन मे कलेक्टर रायसेन अरविन्द दुबे एवम पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल के निर्देश पर प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा तथा एसडीओपी ओबैदुल्लागंज मलकीत सिंह के मार्गदर्शन में ओबैदुल्लागंज और सुल्तानपुर थाना क्षेत्र मैं संयुक्त कार्यवाही की गईl इसमें कुल 18 प्रकरण कायम कर 08आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर लगभग 80 लीटर अवैध कच्ची शराब और लगभग 10000 केजी लहान( मौके पर विधिवत नष्ट) जप्त किया गया।

संयुक्त कार्यवाही में औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र में आबकारी वृत प्रभारी ओबेदुल्लागंज संदीप दिवेदी एवम थाना प्रभारी ओबेदुल्लागंज संदीप चौरसिया की टीम ने अर्जुन नगर बरखेड़ा और ग्राम सरई में तथा थाना सुल्तानपुर क्षेत्र में थाना पुलिस सुल्तानपुर ,आबकारी वृत औबेदुल्लागंज , वृत्त रायसेन और वृत्त बेगमगंज की टीम ने ग्राम गोंदरई टोला सेमरी कला क्षेत्र में कार्यवाही की गई।

इस संयुक्त कार्यवाही के दौरान हाईवे और रोड किनारे स्थित होटल ढाबों नील कमल ढाबा (बरखेड़ा ) ब्रजवासी ढाबा ,अन्नपूर्णा ढाबा ( गोहरगंज रोड) देव रेस्टोरेंट (सुल्तानपुर ) आदि की भी तलाशी ली गई l

सुल्तानपुर क्षेत्र की कार्यवाही में थाना प्रभारी सुल्तानपुर रंजीत सराठे आबकारी वृत प्रभारी शरद मिश्रा, संदीप द्विवेदी, संतोष बांगडे, एएसआई रघुवंशी व आबकारी तथा पुलिस का बल उपस्थित थाl

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में व्यास पूजन पर विशेष व्याख्यान     |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन मौके पर ही दर्जनों समस्याओं का हुआ निराकरण     |     कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |     शिवपुरी में शुरू हुआ पीएम स्वनिधि पखवाड़ा, स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा बिना गारंटी लोन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811