Let’s travel together.

सोना पहनने वाले बाबा को देखने के लिए उमड़ी भीड़, बाबा बोले- मेरे भक्तों ने दिया है सोना

0 296

महामंडलेश्वर अवधूत बाबा अरुणगिरी शिवपुरी आए, भक्तों ने लिया आशीर्वाद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

गले में सोना, हाथों में सोने के कंगन और हीरे से जड़ी घड़ी पहनने वाले महामंडलेश्वर अवधूत बाबा अरुण गिरी महाराज शिवपुरी आए। इस दौरान सोना पहनने वाले महामंडलेश्वर अरुणगिरी महाराज को देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच गए और उनका आशीर्वाद लिया। शिवपुरी आने के दौरान अवधूत बाबा अरुणगिरी अपनी विशेष कार से शिवपुरी आए। महामंडलेश्वर अपने शरीर पर सोने से जुड़े हुए आभूषण पहने हुए थे जिनमें सोने की माला, अंगूठी और हीरे से चढ़ी घड़ी भी शामिल रही। यहां महामंडलेश्वर अरुणगिरी महाराज ने एक कार्यक्रम में भाग लिया और अपने भक्तजनों को संदेश दिया।अपने भक्तजनों को संदेश देते हुए महामंडलेश्वर अरुणगिरि महाराज ने कहा कि आगामी पीढ़ी को सनातन धर्म और संस्कार देने की जरूरत है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी हरियाली बढ़ाने की आवश्यकता है। अरुणगिरी महाराज ने बताया कि वह अभी तक पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न स्थानों पर करोड़ों पौधे लगा चुके हैं। महामंडलेश्वर अरुण गिरी ने बताया कि वह अपने शरीर पर जो सोना पहने हुए हैं उनके भक्तों द्वारा दिया गया है। अरुण गिरी महाराज ने बताया कि वह विभिन्न स्थानों पर यज्ञ करते हैं। यज्ञ के बाद दक्षिणा दान के रूप में उनके भक्तगण यह सोना आभूषण देते हैं। दान के रुप में जीवित हाथी, घोड़ा एवं अन्य सामग्री नहीं ले सकते क्योंकि उनके लिए हाथी घोड़ा आदि का पालन संभव नहीं इसलिए सांकेतिक रूप से उनके भक्तगण उन्हें यह दान दे देते हैं। शिवपुरी के होटल मातृश्री में आयोजित इस कार्यक्रम में शिवपुरी के डॉ रघुवीर गौर और उनके भक्तगण मौजूद रहे। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष एसकेएस चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811