Let’s travel together.

4 लाख से भी अधिक कीमत की 20 पेटी में पैक,1000 पाव 180 लीटर देसी मदिरा अवैध शराब जप्त

0 167

सत्येंद्र जोशी

रायसेन। बाड़ी आबकारी पुलिस ने गुजरी रात 2 बजे छापामारी कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब और कार जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी कीमत लगभग चार लाख बताई गई है।
आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश, ग्वालियर के ऩिर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा व्यवसाय, विनिर्माण, संग्रहण एवं परिवहन आदि के विरुद्ध चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुवे के अनुपालन मे एवं सहायक आयुक्त आबकारी दीपम रायचुरा रायसेन के मार्गदर्शन मे  दिनाँक 07 एवं 08/10/2022 की मध्य रात्रि को राजेश विश्वकर्मा आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बरेली द्वारा रात्रि कालीन

गस्त के दौरान सूचना प्राप्त होने पर उसकी तस्दीकी हेतु मुताबिक सूचना के हमराह स्टाफ के सहयोग से ओव्हर ब्रिज बरेली के पास रात 02:00 बजे नाकेबंदी कर टाटा जेस्ट कार क्रमांक MP04CS7187 के अंदर से 20 पेटियों में रखे 1000 पावों मे भरी 180 बल्क लीटर देशी मसाला मदिरा को मय कार के जप्त कर कार मे सवार तीनों आरोपी जगमोहन गुर्जर, केशो राम लोधी, निवासी दोनों भोपाल एवं विनोद कुमार धाकड़ निवासी खेरीमुगली को मौके पर गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध म प्र आबकारी अधिनियम की धाराओं 34 (2 ) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया।
जप्त मदिरा एवं कार का बाजार मूल्य रुपये 4,00,000/- आंकलित किया गया। उक्तानुसार कृत कार्यवाही मे मुख्य आबकारी आरक्षक राम गोपाल शर्मा, आरक्षक रामस्वरूप पटैल एवं सैनिक श्री हल्के परते का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811