Let’s travel together.

भाजपा कार्यकर्ताओ ने पाक विदेश मंत्री का पूतला फूंका

0 162

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर जताया विरोध

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ न्यूयार्क में अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुटटो के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा कार्यालय हाट रोड से नारे बाजी करते हुए हनुमान चौराहा तक विरोध प्रदर्शन कर पूतला फूंका और विरोध स्वरूप महिला कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पिटाई कर विरोध जताया। इस दौरान पाकिस्तान और बिलावल भूटटो के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुटटो ने अमेरिका के न्यूयार्क में एक प्रेस कान्फ्रेंस में सारी हदे पार करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। जिसको लेकर पूरे देश में भारी आक्रोष है। जिसको लेकर आज शनिवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन कर बिलावल भुटटो का पूतला फूंका। इस अवसर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र सिंह सिकरवार, जिला महामंत्री गिर्राज भार्गव, उपा. संतोष धाकड, जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरंद्र धाकड, मंडल अध्यक्ष दोय अमित श्रीवास्तव, राजू यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित महिला मोर्चा की बहने उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811