Let’s travel together.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

0 139

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रविवार को सांची विकासखंड के अम्बाड़ी बूथ नंबर 16 बीजेपी सांची मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस दौरान भाजपा सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा सांची, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल, ग्राम पंचायत अंबाडी के पूर्व सरपंच थानसिंह मीणा, ग्राम पंचायत अंबाडी के उपसरपंच अमित कुमार सक्सेना, भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश सोनी, नंदराम कुशवाहा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष मीणा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टीकाराम पाल, ग्राम पंचायत खोहा के सरपंच एवं भाजपा सांची मंडल उपाध्यक्ष एवं सांची जनपद के सरपंच संघ के अध्यक्ष कालूराम मीणा, किसान मोर्चा के मंडल सदस्य मोहन सिंह ठाकुर, भाजपा के मंडल मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश लोधी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप मीणा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अरुण सेन, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद राजपूत, युवा मोर्चा मंडल मंत्री विक्की मीणा, मंडल मंत्री वीरेंद्र साहू, मंडल मंत्री संजीव पाल, कार्यालय मंत्री रघुवीर सिंह मीणा, मंडल सदस्य नरेश कुशवाह, मंडल सदस्य नरेंद्र धाकड़, युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी राजेंद्र राज ठाकुर, युवा मोर्चा पंचायत समिति के प्रभारी राजदीप राजपूत, अध्यक्ष वीरेंद्र राजपूत, पोलिंग बूथ नंबर 16 और 17 के अध्यक्ष महामंत्री बीएलओ और पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता पंचायत समिति और ग्राम और मंडल के गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। बीजेपी सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। इनका सपना था कि समाज के अत्यंत निर्धन एवं दबे कुचले, अति पिछड़े, समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को भी विकास के मुख्यधारा में लाया जाए। और उन्हें उनका अधिकार प्राप्त हो। बड़े ही हर्ष की बात है कि आज उनका सपना भारतीय जनता पार्टी की सरकार में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरा किया जा रहा है। कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का लाइव प्रसारण कार्यकर्ताओं ने देखा एवं पोलिंग बूथ नंबर 16 पर हरा भरा मध्यप्रदेश कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण किया गया। एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष की बिटिया का जन्मदिन पर केक काटकर बेटी दिवस मनाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811